
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सरकार की बड़ी राहत! PM E-DRIVE योजना से कंपनियों को लौटाए ₹1,182 करोड़
AajTak
PM E-DRIVE योजना के तहत सरकार ने कुल 1,772 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. अब तक 5 फरवरी 2026 तक इस योजना के तहत सरकार ने वाहन निर्माताओं को 1,182.32 करोड़ रुपये की राशि वापस की है. यह स्कीम आम वाहन खरीदारों को कम कीमत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की सुविधा देता है.
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ख़ासतौर पर लोग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है सरकार द्वारा मिल रही सब्सिडी. केंद्र सरकार की PM E-DRIVE योजना अब ज़मीन पर साफ असर दिखाने लगी है. इस योजना के चलते न सिर्फ ग्राहकों को कम कीमत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने का मौका मिल रहा है, बल्कि देशभर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है. सरकार अब तक हजारों करोड़ रुपये वाहन कंपनियों को लौटा चुकी है, ताकि आम आदमी को किफायती दाम में वाहन मिल सके.
भारी उद्योग मंत्रालय ने 5 फरवरी 2026 तक पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रेवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल इन्हैंसमेंट (PM E-Drive) योजना के तहत वाहन निर्माताओं को 1,182.32 करोड़ रुपये की राशि वापस की है. यह पैसा उन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर दी गई छूट के बदले लौटाया गया है, जो 1 अप्रैल 2024 के बाद रजिस्टर्ड हुए हैं. अब तक 14,39,224 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इस योजना का लाभ उठा चुके हैं.
PM E-DRIVE योजना के तहत सरकार ने कुल 1,772 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. इसका मकसद 31 मार्च 2026 तक 24,79,120 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को प्रोत्साहन राशि मुहैया कराना है. इस योजना की खास बात यह है कि ग्राहक को गाड़ी खरीदते समय ही कीमत में सब्सिडी के तौर पर सीधी कटौती मिलती है. बाद में यही रकम सरकार वाहन बनाने वाली कंपनियों को लौटा देती है.
देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है. यहां 2,71,849 वाहनों को सब्सिडी मिली है. कर्नाटक में 1,57,534 और तमिलनाडु में 1,43,914 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इस योजना के तहत आए हैं. उत्तर प्रदेश में 1,15,246 और राजस्थान में 94,004 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को लाभ मिला है, जिससे ये राज्य टॉप पांच में शामिल हो गए हैं.
PM E-DRIVE योजना पूरे देश में लागू की गई है. यह योजना सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदते समय इस सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह सुविधा उपलब्ध है.
हालांकि PM E-DRIVE योजना में वाहन कंपनियों को टैक्स में छूट नहीं दी जाती है. लेकिन उन्हें ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के लिए चलाई जा रही प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI योजना से अलग सपोर्ट मिलता है. इस योजना के तहत एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी से जुड़े कंपोनेंट पर 13 से 18 प्रतिशत तक का इंसेंटिव दिया जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








