
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम बना रहा था छात्र, अचानक हुआ धमाका, फिर..
AajTak
उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीसी बनर्जी छात्रावास में रह रहे एक छात्र का बुधवार को बम बनाते समय विस्फोट होने से दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. इस घटना में एक अन्य छात्र को भी चोट आई है.
प्रयागराज की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के पीसी बनर्सी हॉस्टल में एक छात्र बम (Bomb) बना रहा था. तभी उसमें विस्फोट हो गया. इससे छात्र का दाहिना हाथ बुरी तरफ जख्मी हो गया. उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए का छात्र प्रभात यादव पीसी बनर्जी छात्रावास में रहता है.
बुधवार शाम वह बम बना रहा था, तभी अचानक विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक अन्य छात्र को मामूली चोट आई है. पुलिस तहरीर के आधार पर प्रभात यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करेगी.
लावारिस बम फटने से 12 साल के लड़के की मौत
वहीं, सहारनपुर में एक लावारिस बम फटने से भैंस चराने वाले 12 साल के लड़के की मौत हो गई. बम फायरिंग रेंज में पड़ा था. किशोर इस बम को उठा लाया और पीतल निकालने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान बम फट गया और लड़के सहित भैंस की भी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बम से पीतल निकालने की कर रहा था कोशिश
पुलिस ने बताया कि बुधवार को शाहपुर गाड़ा गांव के पास फायरिंग रेंज में पड़ा सेना का एक लावारिस बम फटने से 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई. एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सेना की फायरिंग रेंज के पास रहने वाला हनीफ अपनी भैंस चराने के लिए जंगल में गया था, जहां उसे सेना का एक बम मिला और उसने उसे उठा लिया. एसपी ने कहा, जब उसने पीतल निकालने की कोशिश की और बम पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करना शुरू कर दिया तो बम फट गया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









