
इमरान खान पर हमले की होगी उच्च स्तरीय जांच, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को दिए निर्देश
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर हमले की उच्च स्तरीय जांच होगी. इसके लिए शहबाज शरीफ सरकार ने पंजाब की पीटीआई सरकार को निर्देश दिए हैं. गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एक संयुक्त जांच टीम बनाई जाए, जिसमें सीनियर अधिकारी शामिल हों.
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या के प्रयास के मामले में जांच के लिए एक उच्च स्तरीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) गठित करने को कहा है. इस टीम में सीनियर पुलिस अधिकारी और खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों को शामिल करने के लिए कहा है.
पंजाब प्रांत में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सरकार है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा चलाई जा रही है.
बीते 3 नवंबर को पाकिस्तान के गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर पीटीआई के चेयरमैन इमरान खान पर हमला हुआ था. ये हमला तब हुआ जब इमरान का आजादी मार्च का कारवां इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था. तभी इमरान खान पर फैजल भट्ट ने गोली चलाई. हालांकि वहां मौजूद एक शख्स ने इसे पकड़ लिया. हालांकि तब तक ये शख्स फायर कर चुका था.
गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
गृह मंत्रालय ने गुरुवार की देर रात एक बयान जारी किया था, जिसके मुताबिक पंजाब सरकार को एक पत्र लिखा गया है. जिसमें पीटीआई चेयरमैन पर हुए जानलेवा हमले के मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय संयुक्त जांच दल बनाने के लिए कहा गया है. इसमें टीम में सीनियर पुलिस अधिकारी और खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों को शामिल करने के लिए कहा गया है.
सूचना मंत्री मरियम ने दी जानकारी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








