
इमरान खान का एंडगेम! 7 पॉइंट में समझिए कैसे अर्श से फर्श पर आए पाकिस्तान के PM
AajTak
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार संकट में है. किसी भी वक्त इमरान खान को प्रधानमंत्री की कुर्सी से हाथ धोना पड़ सकता है. 30 मार्च को इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सहयोगी पार्टी MQM ने भी विपक्ष का दामन थाम लिया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सत्ता किसी भी वक्त जा सकती है. वे कुर्सी बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी कुर्सी बचती नजर नहीं आ रही है. दरअसल, 30 मार्च को इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सहयोगी पार्टी MQM ने भी विपक्ष का दामन थाम लिया. इसके बाद उनकी सरकार अल्पमत में आती नजर आ रही है.
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं. बहुमत के लिए 172 सदस्यों की जरूरत होती है. MQM के विपक्ष के साथ जाने के बाद इमरान के पास 164 सदस्यों का समर्थन बचा है. इसमें PTI के 155, PMLQ के 4, GDA के 3, BAP के 1 और AML का एक सदस्य शामिल है. वहीं विपक्ष को 175 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है. इसमें PMLN के 84, PPP के 56, MQMP के 7, MMA के 14, निर्दलीय 3, PML-Q का 1, ANP का 1, BNPM के 4, BAP के 4 और JWP का 1 सदस्य शामिल है.
इमरान खान को सत्ता से हटाने में पाकिस्तान की सेना का बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा है. 2018 में पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज हुए इमरान खान अब पाकिस्तान की फौज को हजम नहीं हो रहे हैं. इसकी नजराना हाल ही में इमरान के उस बयान से भी मिल गया, जब उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ कर दी. इमरान ने कहा था कि भारत की सेना सरकार के फैसलों में दखल नहीं देती है.
इस तरह आया इमरान की कुर्सी पर संकट
1. साल 2018 में इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली.
2. साल 2019 में इमरान ने सेना प्रमुख जनरल बाजवा का कार्यकाल बढ़ा दिया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







