
इमरान के 'टूट गईं जंजीरें' वाले बयान पर बोलीं PAK पत्रकार- पता नहीं किस बात का मना रहे जश्न
AajTak
पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने आजतक से कहा कि बिल्कुल मैं समझती हूं कि हमारी पाक सरकार पहले भी तालिबान का साथ देती रही है. और अभी भी दे रही है. हमारे मंत्री तक ने कहा कि हमारे यहां तालिबान लोगों के परिवार रहते हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की 'टूट गईं गुलामी की जंजीरें' वाले बयान पर खुद उनके देश में एकराय नजर नहीं आ रही है. महिलाएं बयान का विरोध कर रही हैं. आजतक के साथ खास बातचीत में पाक की 2 महिला पत्रकार और महिला राजनेता की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही. एक पाक पत्रकार ने कहा कि पता नहीं किस बात का जश्न मना रहे हैं. पाक ने किया तालिबान का खुला समर्थन, इमरान बोले- “टूट गईं गुलामी की ज़ंजीरें” | देखिए इस बयान पर पाकिस्तान की पत्रकार @MonaAlamm ने क्या कहा’ | वहीं, @AarzooSahay बोलीं- “पाकिस्तान ने तालिबान का समर्थन किया था और कर रहा है, पाकिस्तान को सोचने की ज़रूरत है”#Dangal | @chitraaum pic.twitter.com/VtRMOZi6YG Sadia Khan, नेता, PML(N) ने पाक PM इमरान के “टूट गईं गुलामी की जंजीरें” वाले बयान पर रखा अपना पक्ष#हल्ला_बोल | @anjanaomkashyap#Afghanistan #World #USA #India pic.twitter.com/xZCfOdmSBJ
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









