
'इमरान और बाजवा का दोस्त, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा', इस्तीफा देते ही सिद्धू पर बरसे कैप्टन
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है. उन्होंने सिद्धू को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा का दोस्त तक बता डाला.
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है. उन्होंने सिद्धू को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा का दोस्त तक बता डाला. कैप्टन ने कहा कि यदि सिद्धू को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाता है तो वह इसका विरोध करेंगे. साथ ही कैप्टन ने कहा कि सिद्धू राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं. कैप्टन ने विधायक दल की बैठक से ठीक पहले राज्यपाल से मुलाकात करके इस्तीफा सौंप दिया था. उनके अलावा, सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









