
इमरजेंसी में मरीज देखने के बहाने बुलाया, फिर हमला कर लूट लिया, पुणे में डॉक्टर से खौफनाक वारदात
AajTak
पुणे के सहकार नगर में फर्जी इमरजेंसी कॉल पर पहुंचे डॉक्टर से चाकू की नोक पर लूट की गई. दो आरोपियों ने डॉक्टर को बुलाकर हमला किया और नकदी व सामान लेकर फरार हो गए. डॉक्टर घायल हुआ. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और जांच जारी है.
पुणे के सहकार नगर इलाके में फर्जी इमरजेंसी कॉल के जरिए एक डॉक्टर को बुलाकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. दो अज्ञात लोगों ने खुद को गंभीर रूप से बीमार मरीज का रिश्तेदार बताकर डॉक्टर को मौके पर बुलाया और फिर चाकू दिखाकर उस पर हमला कर दिया. इस दौरान डॉक्टर घायल हो गया और आरोपी नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए.
पीड़ित की पहचान 49 वर्षीय डॉ. छाजेड़ के रूप में हुई है, जो बालाजी नगर इलाके में रहते हैं. डॉ. छाजेड़ शहर में एक स्थानीय क्लिनिक चलाते हैं और जरूरत पड़ने पर घर जाकर इमरजेंसी मेडिकल सेवा भी देते हैं. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए डॉक्टर की इस सेवा की जानकारी हासिल की थी और उसी के आधार पर वारदात की योजना बनाई.
बदमाशों ने डॉक्टर से लूट
जांच में सामने आया है कि सोमवार रात करीब 9 बजे आरोपियों ने फोन कर दावा किया कि उनके पिता की हालत गंभीर है और तुरंत डॉक्टर की जरूरत है. कॉल को सही मानते हुए डॉ. छाजेड़ बताए गए पते पर पहुंचे. यह जगह पुणे सातारा हाईवे पर शंकर महाराज मठ के पास थी. जैसे ही डॉक्टर वहां पहुंचे, दोनों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया.
आरोपियों ने डॉक्टर को चाकू दिखाकर धमकाया और मारपीट की. खुद को बचाने की कोशिश में डॉक्टर के बाएं हाथ में चोट आई. इसके बाद आरोपी डॉक्टर की दोपहिया गाड़ी, बैग में रखे 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और एक चांदी का गिलास लेकर मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलने के बाद सहकार नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विट्ठल पवार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को सतर्क होने से बचाने के लिए फिलहाल नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






