
इन 5 राशियों पर भारी मंगल! कुंभ में गोचर के बाद 17 मई तक संभलकर रहें ये लोग
AajTak
17 मई तक इस राशि में रहने वाला है. इसके बाद वो मीन राशि में गोचर कर जाएगा. ज्योतिषियों का कहना है कि ये मंगल गोचर कई राशियों के जातकों को अच्छे परिणाम देने वाले है, लेकिन कुछ राशियों ऐसी भी हैं जिन्हें विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई हैं.
ग्रहों के सेनापति मंगल शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं. मंगल का यह राशि परिवर्तन 7 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे होने वाला है. मंगल 17 मई तक इस राशि में रहेंगे. इसके बाद वो मीन राशि में चले जाएंगे. ज्योतिषियों का कहना है कि ये मंगल गोचर कई राशियों के जातकों को अच्छे परिणाम देने वाले है, लेकिन कुछ राशियों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मेष- कुंभ राशि में मंगल के प्रवेश करते ही मेष राशि वालों को संभलकर रहना होगा. ज्योतिषियों के अनुसार, इस राशि वालों की लव लाइफ प्रभावित होगी. करियर-कारोबार में समस्या हो सकती है. दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिक्कत हो सकती है. चूंकि मंगल मेष राशि के स्वामी हैं, इसलिए इन लोगों का काफी हद तक बचाव भी होगा.
कर्क- आर्थिक जीवन में भी चल रही समस्याएं आपके मानसिक तनाव में वृद्धि का कारण बन सकती हैं, क्योंकि मंगल गोचर के चलते आप स्वयं को आर्थिक रूप से बहुत सुरक्षित स्थिति में नहीं पाएंगे. आप कर्ज या लोन लेने की योजना भी बना सकते हैं. निवेश के लिहाज से भी यह अवधि आपके लिए सही नहीं हैं. जो शादीशुदा हैं, उन्हें अपने दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमी और अहंकार की समस्याओं के कारण परेशानी संभव है.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल हैं. ज्योतिषियों की सलाह है कि मंगल के कुंभ राशि में रहने की अवधि में वृश्चिक राशि वालों को गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. ऐसा करने से रिश्तों में खटास आएगी. अच्छे अवसर हाथ से निकलेंगे. घर में वाद-विवाद बढ़ेगा. दांपत्य जीवन मुश्किल में पड़ सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात पर विवाद बढ़ सकता है. इस दौरान आपके किए गए प्रयास भी कम फलदायी हो सकते हैं.
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर स्थितियां कुछ असंतोषजनक रहेंगी. निवेश में लाभ की संभावना कम नजर आ रही है. उधार या कर्ज में दिया रुपया भी मुश्किल से वापस आएगा. इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि धैर्य रखें और भविष्य में परिस्थितियों के बेहतर होने की प्रतीक्षा करें. यदि कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मुद्दा लंबित था तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना अधिक है.
कुंभ- मंगल कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर भी मंगल भारी हो सकता है. कुंभ राशि वालों को करीब एक महीने तक फूंक-फूंककर कदम रखना होगा. गुस्से पर नियंत्रण खाने या विवाद में पड़ने से भारी नुकसान हो सकता है. सेहत के लिए लिहाज से भी ये गोचर आपके लिए अच्छा नहीं है. शत्रुओं से सावधान रहें. आय के साधन बढ़ेंगे, लेकिन खर्चों से मुश्किल बढ़ेगी.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











