
इन 5 बुरी आदतों से आती है बदकिस्मती, मुंह मोड़ लेती हैं लक्ष्मी
AajTak
हर बुरे परिणाम के पीछे भाग्य से ज्यादा हमारी बुरी आदतों का दोष होता है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने ऐसी कई बुरी आदतों को बारे में विस्तार से बताया है जो निश्चित तौर पर हमारे भाग्य का खेल बिगाड़ती हैं. आइए जानते हैं ये बुरी आदतें कौन सी हैं.
इंसान के जीवन में जब भी कुछ बुरा होता है तो वो सबसे पहले अपनी किस्मत को कोसने लगता है. जबकि हर बुरे परिणाम के पीछे भाग्य से ज्यादा हमारी बुरी आदतों का दोष होता है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने ऐसी कई बुरी आदतों को बारे में विस्तार से बताया है जो निश्चित तौर पर हमारे भाग्य का खेल बिगाड़ती हैं. आइए जानते हैं ये बुरी आदतें कौन सी हैं.
नाखून चबाना- अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को नाखून चबाने की बड़ी बुरी आदत होती है. ज्योतिषविद की मानें तो नाखून चबाने से हमारी कुंडली में सर्य कमजोर होता है, जिससे हमें अपयश की प्राप्ति होती है. यानी समाज में बदनामी का स्तर बढ़ता है.
पैर घसीटकर चलना- कुछ लोगों को पैर घसीटकर चलने की बुरी आदत होती है. ऐसा करने से हमारा वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है. इससे शादीशुदा जीवन में बेवजह की तू-तू मैं-मैं बढ़ती है. इसलिए हमेशा पैर उठाकर चलने की कोशिश करनी चाहिए.
बिखरे हुए जूते-चप्पल- घर में जो लोग जूते-चप्पल बिखेरकर रखने से भी हमारे भाग्य पर बुरा असर होता है. ऐसा करने से जीवन में अनावश्यक भागदौड़ बढ़ती है. जिस काम के लिए ऐसी भागदौड़ की जाती है, उनमें भी इंसान को सफलता मिलना मुश्किल हो जाता है.
घर के आस-पास गंदगी- ज्योतिषविद का कहना है कि घर में या घर के आस-पास गंदगी फैलाने से कुंडली में शुभ योग भंग हो जाते हैं. इस तरह गंदगी फैलाकर रखने जीवन की शुभता नष्ट हो जाती है. इसलिए जीवन में सुख और संपन्नता को कायम रखने के लिए बहुत सारे प्रयास करने होते है, जिसमें घर की स्वच्छता भी शामिल है.
बिखरी ही रसोई- अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की रसोई बहुत ज्यादा फैली और बिखरी हुई रहती है. रसोई में बर्तन या मसाले के डिब्बों को यूं ही फैलाकर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से लोगों को पैसों का अनावश्यक नुकसान होता है. घर में खर्चे बढ़ते हैं और हाथ में पैसा नहीं रुकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









