
इन 5 चुनौतियों को पार पाए बिना कांग्रेस के लिए BJP का विजय रथ रोक पाना संभव नहीं?
AajTak
'तीसरी बार मोदी सरकार' का नारा देकर चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस ने गठबंधन का दांव तो चल दिया है लेकिन इन पांच चुनौतियों से पार पाए बिना ग्रैंड ओल्ड पार्टी के लिए ऐसा मुश्किल लग रहा है.
लोकसभा चुनाव के लिए वादों के दांव चले जा रहे हैं, एक-एक सीट पर रणनीति की बिसात बिछाई जा रही है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 'अबकी बार, 400 पार' का नारा दिया है. विपक्षी कांग्रेस नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को जीत की हैट्रिक लगाने से रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 37.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 303 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस ने 19.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 52 और अन्य ने 30.9 फीसदी वोट शेयर के साथ 116 सीटें जीती थीं.
अन्य में यूपी की सपा-बसपा, ओडिशा की बीजेडी, तेलंगाना में बीआरएस और केरल में लेफ्ट की जीती सीटों का आंकड़ा भी शामिल है. कांग्रेस ने बीजेपी का विजयरथ रोकने के लिए यूपी और बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक, क्षेत्रीय क्षत्रपों से हाथ मिला लिया है और पार्टी को उम्मीद है कि यह गठबंधन एनडीए का विजयरथ रोकने में सफल रहेगा. लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि कि क्या गठबंधनों के गणित से ही कांग्रेस बीजेपी का विजयरथ रोक लेगी?
स्ट्राइक रेट
लोकसभा की देश में कुल 543 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों को मिलाकर लगभग दो सौ सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी और कांग्रेस की सीधी फाइट है. 2014 और 2019 के चुनाव नतीजे देखें तो बीजेपी पिछले दोनों चुनावों में इनमें से करीब 90 फीसदी सीटें जीतने में सफल रही है. कांग्रेस के सामने इन सीटों पर स्ट्राइक रेट सुधारने, वोट शेयर बढ़ाने की चुनौती है.
पिछले चुनाव में बीजेपी की जीती 40 सीटों पर हार-जीत का अंतर 50 हजार वोट से कम रहा था. इन 40 में से 11 सीटें बीजेपी और कांग्रेस की सीधी फाइट वाली थीं. कांग्रेस अगर 'तीसरी बार मोदी सरकार' के सपने को डेंट करना चाहती है तो उसे सीधी फाइट वाली इन सीटों पर स्ट्राइक रेट में सुधार करना होगा, विनिंग परसेंटेज बढ़ाना होगा. 2019 में 207 सीटें ऐसी थीं जहां कांग्रेस को 30 फीसदी या उससे अधिक वोट मिले थे. पार्टी को इन सीटों पर स्ट्राइक रेट सुधारना होगा.
वोट शेयर

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









