
'इन 5 अंगों के बिना भी जिंदा रह सकते हैं लोग,'... डॉक्टर ने किया अजीबोगरीब दावा
AajTak
इंसानों के शरीर में हर एक अंग जरूरी होता है. ऐसे में एक डॉक्टर ने दावा किया है कि ऐसी कोई बात नहीं है, कुछ जरूरी अंगों के बिना भी लोग सामान्य जीवन जी सकते हैं. बस थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होती है. ऐसे में जानते हैं ये 5 इंटर्नल ऑर्गंस कौन-कौन से हैं.
जिंदा रहने के लिए शरीर के सभी अंग जरूरी होते हैं. ऐसा कहा जाता है कि शरीर के हर एक ऑर्गन की अपनी एक अलग भूमिका होती है. ऐसे में एक डॉक्टर ने दावा किया है कि शरीर के ऐसे 10 इंटरनल ऑर्गन हैं, जिसके बिना भी जीवन संभव है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थवेल के स्टेटन आइलैंड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के मिनिमल इनवेसिव सर्जन डॉ. इंद्रनील मुखर्जी ने दावा किया है कि जिंदा रहने के लिए सभी 78 अंगों की आवश्यकता नहीं होती.
एक महिला के शरीर से निकलने लिए गए थे 7 अंग डॉ. इंद्रनील मुखर्जी ने बताया कि अगर किसी को मेरी इस बात पर विश्वास नहीं होता है तो लुईस अल्टेसे-इसिडोरी से पूछिए, जिनके सात अंग निकाल दिए गए थे. जब डॉक्टरों को पता चला कि उन्हें ओवेरियन कैंसर है, जो उनके पूरे शरीर में फैल गया है. अब उनका कैंसर ठीक हो गया है और वे लगभग सामान्य जीवन जी रही हैं.
मुखर्जी ने कहा कि मानव शरीर की अनुकूलन की अद्भुत क्षमता और आधुनिक चिकित्सा के कुशल हस्तक्षेप का प्रमाण है कि लोग 10 अंगों के बिना भी जीवित रह सकते हैं.
1. अपेंडिक्स डॉ. मुखर्जी ने कहा कि शरीर का यह अंग किसी काम का नहीं होता है. वैज्ञानिकों अब तक पता नहीं कर पाएं हैं कि शरीर में इसका क्या काम होता है. लेकिन विकासवादी सिद्धांतों से पता चलता है कि जब मनुष्य मुख्य रूप से शाकाहारी थे, तब यह पौधों को पचाने में मदद करता था.
मुखर्जी ने बताया कि इसे सर्जरी के जरिए हटाने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है. न ही मरीजों को किसी दवा की जरूरत नहीं पड़ती और वे अक्सर जल्दी ठीक हो जाते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







