
इन 10 सेलिब्रिटीज के नाम पर हो रहा सबसे ज्यादा Scam, McAfee ने जारी की लिस्ट
AajTak
McAfee Celebrity Hacker Hot List 2024: McAfee ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं. इन सेलिब्रिटीज के नाम पर हैकर्स बड़ी संख्या में लोगों को अपना निशाना बनाते हैं. दरअसल, हैकर्स लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए इन सेलिब्रिटीज के नाम का इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने Celebrity Hacker Hot List 2024 को जारी कर दिया है. इस लिस्ट में उन सभी सेलिब्रिटीज का नाम दिया गया है, जिनके नाम पर हैकर्स लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. McAfee ने भारत में पॉपुलर सेलिब्रिटीज का नाम भी जारी किया है.
इस लिस्ट में शामिल सेलिब्रिटीज के नाम पर साइबर क्रिमिनल्स लोगों को अपना टार्गेट बनाते हैं. इन सेलिब्रिटीज के नाम पर स्कैमर्स लोगों का डेटा चुराने से लेकर पैसे तक की ठगी करते हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
इस लिस्ट में सबसे टॉप पर Orry (Orhan Awatramani) का नाम है. ओरी तेजी से पॉपुलर होने वाले सेलिब्रिटीज में शामिल हैं. इसका फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठाते हैं और लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. चूंकि लोग इन सेलिब्रिटीज के बारे में जानना चाहते हैं, स्कैमर्स तरह-तरह से उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं.
यह भी पढ़ें: सरकारी काम-काज हुए ठप, CM हेल्पलाइन समेत 186 वेबसाइट हुईं हैक
लिस्ट में दूसरा नाम दिलजीत दोसांझ का है. इसकी वजह हाल में होने वाला दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट Dil-Luminati है. इस इवेंट की टिकट्स की भारी डिमांड है और स्कैमर्स लोगों को फंसाने के लिए इसका फायदा उठा सकते हैं. इस तरह के इवेंट्स में फैंस भारी संख्या में आना चाहते हैं और यहां से ही स्कैमर्स को लोगों को ठगने का मौका मिल जाता है.
इस साल की शुरुआत में McAfee ने एक सर्वे में रिवील किया था कि 80 परसेंट भारतीय एक साल पहले के मुकाबले अब डीपफेक को लेकर ज्यादा परेशान हैं. वहीं 64 परसेंट का मानना था कि AI की वजह से ऑनलाइन स्कैम को पहचानना अब मुश्किल हो गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










