
इन वजहों से संसद सत्र का पहला ही दिन रहेगा हंगामेदार, पेश होगा कृषि कानूनों की वापसी का बिल
Zee News
शीतकालीन सत्र का पहला दिन ही काफी हंगामेदार रह सकता है. विपक्ष किसानों के मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है.
नई दिल्लीः संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. पहले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए लोकसभा में बिल पेश करेंगे. वहीं, विपक्ष सरकार को किसान आंदोलन, महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति लेकर सदन में पहुंचेगा.
पहला दिन हंगामेदार रहने के आसार शीतकालीन सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्ष किसानों के मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है. विपक्ष की तैयारी है कि किसान आंदोलन के दौरान मरे किसानों के परिवारों से माफी मांगने समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करे.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










