
इन रास्तों पर विमान में टर्बुलेंस का खतरा सबसे ज्यादा, क्लाइमेट चेंज की वजह से 2050 तक चार गुना बढ़ जाएगा जोखिम
AajTak
सिंगापुर एयरलाइन्स की फ्लाइट 21 मई को एयर टर्बुलेंस में फंस गई. ये इतना जबर्दस्त था कि विमान ने कुछ ही मिनटों में हजारों फीट का गोता लगा दिया. इसमें एक मौत के अलावा 30 घायल हुए. वैसे थोड़ा-बहुत टर्बुलेंस विमान से यात्रा करने वालों के लिए कॉमन है, हालांकि कुछ रूट्स ऐसी भी हैं, जहां ये सबसे ज्यादा दिखता रहा.
सिंगापुर एयरलाइंस के एक विमान में मंगलवार को खतरनाक टर्बुलेंस में एक शख्स की जान चली गई, और कई लोग ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए. 73 साल के ब्रिटिश नागरिक की जान टर्बुलेंस के दौरान किस वजह से गई, इसपर जांच जारी है. लेकिन इस घटना के साथ ही एक बार फिर हवाई टर्बुलेंस पर चिंता बढ़ गई. कई रूट्स रिस्की जोन में आते हैं, जहां ये डर लगातार बना रहता है. अब क्लाइमेट चेंज की रफ्तार बढ़ने के साथ हादसों की रफ्तार भी बढ़ सकती है.
क्या है टर्बुलेंस, कब-कब दिखता है एविएशन में अक्सर इस टर्म का उपयोग होता है. ये हवा के बहाव में बदलाव की वजह से आने वाली उथलपुथल है. इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि जो हवा हवाई जहाज को उड़ाने में मदद करती है, उसमें बाधा आ जाए. इससे फ्लाइट को कम-ज्यादा धक्का लगता है और वो तेजी से नीचे-ऊपर होता है. इसका असर भीतर बैठे लोगों पर भी दिखता है. वे सीट-बेल्ट लगाए होने के बाद भी धक्का लगने जैसा महसूस करते हैं.
मोटे तौर पर टर्बुलेंस तीन तरह के होते हैं - हल्के स्तर पर फ्लाइट करीब 1 मीटर नीचे-ऊपर होती है. अक्सर यात्रियों को इसका कोई अहसास नहीं होता. मीडियम रेंज में विमान 3 से 6 मीटर तक उछल या नीचे आ सकता है, इसका पता लगना आसान है. गंभीर स्थिति में जहाज एक बार में 30 मीटर तक अप-डाउन हो जाते हैं. सीट-बेल्ट न लगाने पर दुर्घटना हो सकती है.
कब-कब होता है ये लगभग सभी फ्लाइट्स में किसी न किसी स्तर का टर्बुलेंस होता है. अगर कोई एयरक्राफ्ट किसी दूसरे विमान के पीछे टेक-ऑफ या लैंडिंग कर रहा हो तो पहले वाले के इंजन और विंगटिप्स से पैदा हवा पीछे वाले जहाज को असंतुलित कर सकती है. नीचे उतरने हुए तेज हवा की वजह से भी ये दिख जाता है. वहीं ऊंचाई पर आंधी-तूफान या पास में उड़ता कोई दूसरा एयरक्राफ्ट भी इसकी वजह बन सकता है.
एक किस्म क्लीयर-एयर टर्बुलेंस भी है. इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है. यह अक्सर गर्म हवा के ठंडी हवा की तरफ बढ़ने की वजह से होता है. क्लाइमेट चेंज में ये घटना अक्सर दिखाई दे रही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








