
इन छोटी-छोटी बातों से आ जाती है तलाक की नौबत, ना करें गलती
AajTak
जब दो लोग अपने रिश्ते से खुश नहीं रहते तो ऐसी स्थिति में तलाक ही एक विकल्प बचता है. तलाक के पीछे कई कारण हो सकते हैं. वैसे तो लड़ाई-झगड़े हर रिश्ते में होते हैं लेकिन जब लोगों के बीच मनमुटाव हर समय बरकरार रहता है तो कई बार लोग एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लेते हैं. आइए जानते हैं किन कारणों से आ जाती है तलाक की नौबत.
एक हेल्दी रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़े होना काफी आम होता है. कहा जाता है कि नाराजगी और लड़ाई-झगड़ों की वजह से रिश्तों में प्यार बरकरार रहता है. लेकिन कई बार ये लड़ाई-झगड़े काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं और नौबत तलाक तक पहुंच जाती है. बीते कुछ सालों में भारत में तलाक के मामले काफी ज्यादा बढ़ने लगे हैं. हर किसी की तलाक की अपनी वजहें हो सकती हैं लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो अधिकतर रिश्तों के टूटने की वजह बनती हैं.
कई बार तलाक का कारण परिस्थितियां भी हो सकती हैं. जब कपल्स को यह लगने लगता है कि उन्होंने अपने पार्टनर के लिए सब कुछ कर दिया लेकिन फिर भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया तो ऐसी स्थिति में लोग अपनी शादी को खत्म करने के बारे में सोचने लगते हैं. आज हम आपको उन्हीं में से कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से लोग एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं.
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर- रिलेशनशिप में रहते हुए जब कोई व्यक्ति किसी और के साथ रिश्ता बनाता है तो उसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कहा जाता है. ऐसे लोगों पर दोबारा से भरोसा करना बहुत मुश्किल होता है. बहुत से तलाक के पीछे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ही सबसे बड़ा कारण होता है.
फाइनेंस को लेकर दिक्कत- तलाक के बहुत से मामलों में पैसा भी एक बड़ा कारण होता है. जब दो लोगों में से कोई एक ज्यादा या कम कमाता है तो इससे सामने वाले के मन में हीन भावना आने लगती है जिससे भी कई बार रिश्तों में खटास आ जाती है. कई बार रिलेशनशिप में एक व्यक्ति काफी खर्चीला होता है जबकि दूसरे व्यक्ति को सेविंग्स का ख्याल ज्यादा रहता है. ऐसे में खर्चों पर बैलेंस ना बन पाने के कारण भी रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने लगती है.
कम्यूनिकेशन प्रॉब्लम्स- बहुत से मामलों में तलाक का एक कारण दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा बहस और एक-दूसरे से अपने मन की बात ना कह पाना होता है. यह कम्यूनिकेशन प्रॉब्लम घर, जिम्मेदारी या किसी और वजह से भी हो सकती है.
ज्यादा उम्मीदें- किसी भी रिलेशनशिप को जब समय ज्यादा हो जाता है तो लोग एक-दूसरे से उम्मीदें लगाना शुरू कर देते हैं. कई बार उम्मीदें पूरी ना होने पर रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो जाती है. यह भी तलाक के बड़े कारणों में से एक है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









