
'इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म', यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
ABP News
UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कहा पहले पुलिस तथा अपराधी दो टीम होते थे लेकिन बीजेपी के महा-भ्रष्टाचार की वजह से पुलिस और अपराधी एक ही टीम में आ गए हैं.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए तंज कसा है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस की स्थिति तो ये हो गई है इधर हथेली गरम, उधर पुलिस नर्म. सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि अब पुलिस और चोर एक ही टीम में शामिल हो गई है, अब संगठित अपराध में अपराधियों के साथ सरकार और पुलिस भी शामिल है. पुलिस और बीजेपी बेईमानी के नए पर्यायवाची बन गए हैं.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जब एफआईआर ही दर्ज होगी तो आंकड़े अपने आप नीचे आ जाएंगे. अखिलेश यादव ने कहा पहले पुलिस तथा अपराधी दो टीम होते थे लेकिन बीजेपी के महा-भ्रष्टाचार की वजह से पुलिस और अपराधी एक ही टीम में आ गए हैं और बीजेपी इस टीम की कैप्टन है आजकल. अब बच्चों ने चोर पुलिस खेलना बंद कर दिया है, संगठित अपराध में पहली बार अपराधियों के साथ सरकार और पुलिस भी शामिल है.
बीजेपी और पुलिस बेईमानी और भ्रष्टाचार के पर्यायवाची- अखिलेश यादव
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे तमाम उदाहरण हैं, जहां पर हम लोग देखते हैं कि संगठित होकर के यूपी में अपराध हो रहे हैं. संगठित अपराध में पहली बार अपराधियों के साथ सरकार और पुलिस भी शामिल है. बीजेपी और पुलिस बेईमानी और भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बन गए हैं. पुलिस का कोई डर नहीं बचा है, यह दावा तो है कि चौराहे पर पुलिस मिलेगी लेकिन बीजेपी यह नहीं बताती है कि वह ले देकर अगले चौराहे तक खुद छोड़ के आएगी.













