
इतने कम समय में घूमे 48 राज्य! दोस्तों की इस जोड़ी ने ऐसे बनाया अनोखा रिकॉर्ड
AajTak
दो पायलट्स की एक जोड़ी ने 48 घंटों में 44 राज्यों में विमान से लैंड करके अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. वे 48 घंटों में 48 राज्य के एक अन्य पायलट के रिकॉर्ड से प्रेरित थे.
कई लोगों को घूमने का शौक होता है तो कई लोग इसमें भी नए-नए एडवेंचर करने की कोशिश करते हैं. जैसे कम समय या कम पैसे में अधिक से अधिक घूमना. हाल में दो लोगों ने भी कुछ ऐसा ही किया. पायलट और एक रिपेयर तकनीशियन की एक जोड़ी ने उड़ान के लिए छह सीटों वाला विमान लिया और 44 घंटों के भीतर अमेरिका के 48 राज्यों में सफलतापूर्वक लैंडिंग की.
डेल्टा ए350 कैप्टन बैरी बेनफेल्ट ने बताया कि वह 48 घंटों में 48 राज्यों में लैंड करने को लेकर एक अन्य पायलट के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रयास से इंस्पायर्ड थे. उन्होंने डेल्टा A321 कैप्टन आरोन विल्सन को अपने सह-पायलट के रूप में नियुक्त किया और नौसेना में बेहनफेल्ट के साथ काम कर चुके थॉमस ट्विडी को उनके इन-फ़्लाइट रिपेयर तकनीशियन के रूप में नियुक्त किया और चल पड़े मिशन पर.
दो पायलट और एक तकनीशियन ने मिशिगन में छह सीटों वाली 1980 PA32R पाइपर साराटोगा में उड़ान भरी और 48 राज्यों के एक- एक हवाई अड्डे पर उतरे.
44 घंटों में पूरा किया टारगेट
टीम ने 48 घंटे के लक्ष्य को पार करते हुए 44 घंटे और 7 मिनट के समय में ही अपनी यात्रा पूरी की. टीम ने कहा कि वे अब अपनी उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं.
हर हवाई अड्डे पर उतरते और...

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










