
इजरायल Vs ईरान पर भारत में राजनीतिक घमासान... सोनिया गांधी का पत्र चिंता या सियासी मजबूरी?
AajTak
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच, भारत ने संयमित और संतुलित कूटनीति अपनाई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर दिया. ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भारत में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस की सोनिया गांधी ने ईरान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ईरान भारत का पुराना दोस्त रहा है और ऐसे हालात में भारत की चुप्पी परेशान करने वाली है.
भारत की विदेश नीति अब 'नॉन अलाइंड' से 'ऑल अलाइंड' हो चुकी है, जिसके तहत वह रूस से एस-400 और अमेरिका से प्रीडिक्टर ड्रोन खरीदता है. देश ईरान और इजरायल दोनों से संबंध बनाए रखता है, साथ ही किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता. भारत वैश्विक मंचों पर अपनी स्थिति मजबूती से रखता है.
ईरान-इजरायल की जंग में बम गिर रहे हैं. मिसाइलें आग उगल रही हैं. फाइटर प्लेन कहर बरपा रहे हैं. ड्रोन का डर साये की तरह मंडरा रहा है लेकिन जंग के इस मैदान से करीब हजार किलोमीटर दूर दिल्ली में सियासी बम ने असर दिखाना शुरु कर दिया है. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अब ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर खुलकर सामने आ गई हैं. एक लेख में सोनिया ने ईरान- इजरायल युद्घ पर खुलकर ईरान का समर्थन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की चुुप्पी पर निशाना साधा है.
सोनिया गांधी ने कहा, ईरान भारत का पुराना दोस्त रहा है और ऐसे हालात में भारत की चुप्पी परेशान करने वाली है. गाजा में हो रही तबाही और ईरान में हो रहे हमलों को लेकर भारत को स्पष्ट, जिम्मेदार और मजबूत आवाज में बोलना चाहिए. अभी देर नहीं हुई है. ईरान भारत का पुराना दोस्त रहा है, और दोनों सभ्यताओं के बीच गहरा जुड़ाव है. ईरान ने कई मौकों पर भारत का साथ दिया है. 1994 में ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव ब्लॉक करने में मदद की थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के मसले पर भारत की आलोचना की गई थी.
उन्होंने कहा कि भारत टू स्टेट समाधान का समर्थक रहा है. इजरायल खुद परमाणु शक्ति है, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार न होने पर भी टारगेट किया जा रहा है. ये इजरायल का दोहरा मापदंड है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान भारत का पुराना दोस्त रहा है और ऐसे हालात में भारत की चुप्पी परेशान करने वाली है.
यह भी पढ़ें: 'ईरान हमारा पुराना मित्र, भारत की चुप्पी चिंताजनक...' मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को लेकर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर निशाना
ऐसा नहीं कि मोदी सरकार इस अंतरराष्ट्रीय मामले से बेखकर है. 13 जून को जब इजरायल ने ईरान पर हमला किया था तभी मोदी सरकार ने संयमित प्रतिक्रिया दिया था. ईरान पर हमले के दिन ही इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी. इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी थी. पीएम मोदी ने लिखा, मुझे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. उन्होंने मुझे मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी. मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







