
इजरायल से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी! आतंकवाद, गाजा पीस प्लान समेत किन-किन मुद्दों पर बोले PM मोदी, जानें सब-कुछ
ABP News
PM Modi Israel Visit: इजराइल की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास के आतंकवादी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता.
इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (25 फरवरी 2026) को वहां की संसद (कनेसट) को संबोधित किया. इजरायली सासंदों में गजब का उत्साह दिखा. जैसे ही पीएम मोदी संसद में दाखिल हुए सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया फिर संसद मोदीमय हो गई और मोदी-मोदी के नारों से गूंज गई. पीएम मोदी को स्पीकर ऑफ कनेसट मेडल से सम्मानित किया गया. यह इजरायली संसद का सर्वोच्च सम्मान है. पीएम मोदी ने इजरायल की संसद से आतंकवाद और उसे पनाह देने वाले देश को कड़ी चेतावनी दी. इस दौरान उन्होंने भारत में हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले का भी जिक्र किया.
आतंकवाद पर बरसे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने गाजा पीस प्लान, आतंकवाद, 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में हुए हमले, दोनों देशों के बीच के संबंध पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'इजरायल की तरह, भारत भी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति पर अडिग है. नागरिकों की हत्या और आतंकवाद को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता.'
पीएम मोदी ने कहा, 'आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर और समन्वित वैश्विक कार्रवाई की जरूरत है, क्योंकि दुनियाभर में कहीं भी आतंकवाद शांति के लिए खतरा है. भारत में 26/11 आतंकी हमला हुआ, जिसमें इजरायल के नागरीक की भी मौत हुई. न हम 26/11 आतंकी हमला भूले हैं और न ही 7/10 हमला भूलेंगे. भारत शांति के हर कदम का समर्थन करता है.'

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












