
इजरायल-यूक्रेन में और तेज होगा युद्ध? अमेरिकी हाउस ने दी अरबों डॉलर के पैकेज को मंजूरी
AajTak
इजरायल और यूक्रेन के लिए अमेरिकी हाउस ने वॉर फंडिंग को मंजूरी दे दी है. जो बाइडेन प्रशासन को पैकेज बिल को हाउस से पास कराने में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ रहा था. बाइडेन प्रशासन ने इस पैकेज को दो महीने पहले ही मंजूरी दे दी थी लेकिन इस पर हाउस में वोटिंग होना बाकी था, जिसपर शनिवार को वोटिंग हुई और मंजूरी मिली.
अमेरिकी हाउस ने यूक्रेन और इजरायल के लिए वॉर फंडिंग को मंजूरी दे दी है. रिपब्लिकन पार्टी के दबदबे वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने 95 अरब डॉलर के पैकेज को मंजूरी दे दी है, जिसमें कुल चार बिल शामिल हैं. हाउस ने इसके पहले हिस्से को मंजूरी दी है. पैकेज को डेमोक्रेट की अगुवाई वाले सीनेट ने दो महीने पहले ही मंजूरी दे दी थी.
रिपब्लिकन नेताओं के विरोध की वजह से पैकेज बिल पर हाउस में वोटिंग नहीं हो पा रही थी. इस पैकेज में यूक्रेन और इजरायल के लिए फंडिंग, ताइवान और इंडो पैसिफिक में सहयोगियों की सुरक्षा और चीनी मोबाइल एप टिकटॉक पर बैन लगाने की चेतावनी को लेकर है, जिसपर बैन की संभावनाओं के बीच फंड की व्यवस्था की गई है.
यह भी पढ़ें: इजरायल के हमले के बाद घबराया ईरान, अब UN के इशारों पर चलने को हुआ तैयार!
यूक्रेन को मिलेगा 60 अरब डॉलर का फंड
मसलन, जो बाइडेन प्रशासन द्वारा इस अरबों डॉलर के पैकेज में 60 अरब डॉलर अकेले यूक्रेन को दिया जाना है, जो रूस के साथ दो साल सें जंग लड़ रहा है. पैकेज में अमेरिकी हथियारों, स्टॉक और सुविधाओं की भरपाई के लिए 23.2 अरब डॉलर और क्षेत्र में वर्तमान अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए 11.3 अरब डॉलर शामिल हैं.
यूक्रेन ने अमेरिका में अपने सैनिकों की तैनाती नहीं की है लेकिन इसके आसपास के देश नाटो का हिस्सा हैं और इसलिए यहां यूक्रेनी सेना को भी ट्रेनिंग दी जाती है. मसलन, अमेरिका क्षेत्र में अपने सैनिकों की मौजूदगी बनाए हुआ है और पैकेज में इसकी फंडिंग भी शामिल है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








