
इजरायल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आदेश, विपक्ष ने किया नेतन्याहू सरकार का विरोध
AajTak
एक वीडियो में बेन गवीर ने कहा,
इज़रायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इत्तमार बेन गवीर ने मस्जिदों में अजान (इस्लामिक प्रार्थना का विशेष आह्वान) के प्रसारण के लिए लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. इस नीति के तहत, पुलिस को मस्जिदों से लाउडस्पीकर उपकरण जब्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वाली मस्जिदों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया है.
बेन गवीर ने 'X' पर एक पोस्ट में इस नीति को लागू करने पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह मस्जिदों से होने वाले शोर पर रोक लगाएगा, वो शोर जो इज़रायली निवासियों के लिए खतरे की वजह बन गया था. हालांकि बेन गवीर को अपने इस आदेश और फैसले पर विरोध और आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है. लेबर पार्टी के एमके गिलाद करीव ने बेन गवीर के इस कदम को खतरनाक बताया है.
एक वीडियो में बेन गवीर ने कहा, "मुझे उन शहरों से कई शिकायतें मिली हैं, जहां के निवासियों ने मुझे स्पष्ट रूप से इस पर सहमति जताते हुए इसे जारी रखे जाने की बात कही गई. उन्होंने कहा कि, मुझे अपनी नीति पर कोई समझौता नहीं करना है. मैं अहमद तिबी, आयमन ओदहे और मंसूर अब्बास (इज़रायली विपक्षी नेता) को यह बताना चाहता हूं कि वे इज़राइल को हिंसा की धमकी न दें. उन्होंने कहा कि, जैसा कि यूरोप में, अरब में या फिर हर सुधार चाहने वाले देश में होता है, हमें भी मस्जिदों में शोर के मुद्दे को उठाना होगा."
उनके कार्यालय ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि कई पश्चिमी और अरब देशों में शोर प्रतिबंध लागू हैं, लेकिन इज़रायल में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था.
उधर, फिलिस्तीनियों ने इस निर्णय की कड़ी आलोचना की है. फिलिस्तीनियों के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय फिलिस्तीनी राष्ट्रीय परिषद ने इस प्रतिबंध को मस्जिदों के खिलाफ "अपराध" और अंतर्राष्ट्रीय कानून द्वारा गारंटीकृत धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला करार दिया. परिषद ने एक बयान में कहा, "यह पवित्र स्थलों पर एक खुला हमला है और नस्लवाद को मजबूत करने की कोशिश है." बयान में यह भी कहा गया कि यह नीति फिलिस्तीनियों को हाशिए पर डालने की कोशिश है, जिन्हें "इस भूमि के वास्तविक मालिक" के रूप में संदर्भित किया गया है.
इस नीति पर इज़रायल को अपने विपक्षी नेताओं की भी आलोचना झेलनी पड़ रही है. लेबर पार्टी के एमके गिलाद करीव ने बेन गवीर के इस कदम को खतरनाक बताया, और 'X' पर चेतावनी दी कि यह "इज़राइल राज्य के लिए खतरा" पैदा कर सकता है और तनाव को बढ़ा सकता है. मंसूर अब्बास, ने बेन गवीर पर मस्जिदों को टारगेट करने का आरोप लगाया, ताकि वह अल-अक्सा मस्जिद में हिंसा भड़काने में असफल होने के बाद मतभेद पैदा कर सकें. अब्बास ने 'X' पर लिखा, "बेन गवीर लगातार coexistence को काटने की कोशिश कर रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








