
'इजरायल के साथ खड़ा है अमेरिका', नेतन्याहू से बोले बाइडेन, US राष्ट्रपति ने महमूद अब्बास से भी की बात
AajTak
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बेंजामिन नेतन्याहू और फिलिस्तीनी प्रेसिडेंट महमूद अब्बास से बात की है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि फिलिस्तीन के अधिकतर लोगों का हमास के हमले से कोई लेना-देना नहीं है.
इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध जारी है. आईडीएफ अब गाजा पट्टी में घुसकर आतंकियों को सफाया करने की तैयारी में है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है. इसके अलावा यूएस राष्ट्रपति ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी बात की है.
राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्वीट कर बताया कि दोनों नेताओं के बीच एक सप्ताह में दूसरी बात हुई. इस दौरान उन्होंने इजरायल के लिए अमेरिका का समर्थन दोहराया. बाइडेन ने लिखा, "इस वीकेंड मैं इजरायल के लिए अमेरिका के अटूट समर्थन को दोहराने और हमारे सैन्य समर्थन, नागरिकों की सुरक्षा के प्रयासों को लेकर जानकारी के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फिर बात की. अब समय आ गया है कि सभी देश एक ही सुर में हमास की एक आतंकवादी संगठन के रूप में निंदा करें, जो कि फिलिस्तीनी लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है."
इससे पहले राष्ट्रपति बाइडेन ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी फोन पर बात की थी. बाइडेन ने बताया, मैंने इजरायल पर हमास के हमले की निंदा करने के लिए फिलिस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास से बात की और दोहराया कि हमास फिलिस्तीनी लोगों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए नहीं खड़ा है. मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि हम गाजा में नागरिकों तक मानवीय आपूर्ति सुनिश्चित करने और संघर्ष को बढ़ने से रोकने के लिए क्षेत्र में भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं."
इससे पहले 9 अक्टूबर को राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से फोन पर बात की थी. इसकी जानकारी बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के जरिए दी थी. राष्ट्रपति ने लिखा, "आज सुबह मैंने इजरायल के पीएम नेतन्याहू से बात की. हमास के आतंकवादियों द्वारा इजरायल पर किए गए बर्बरतापूर्वक हमले को लेकर हमने इजरायल के लोगों के प्रति अपना समर्थन दिया है. हम आने वाले दिनों में और करीब से नजर बनाए रखेंगे. अमेरिका इजराइल के लोगों के साथ खड़ा रहेगा."
इससे पहले एक बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि फिलिस्तीन की बड़ी आबादी का हमास के हमलों से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वे इसका परिणाम भुगत रहे हैं. उन्होंने कहा, गाजा में मानवीय संकट है. इसे लेकर लगातार चर्चा जारी है. देश और विदेश में अमेरिकी नागरिकों समेत यहूदी, अरब और मुस्लिम समुदायों को लेकर किसी भी संभावित खतरे की निगरानी की जा रही है.
इससे पहले भी नेतन्याहू से बात कर चुके हैं बाइडेन

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








