
इजरायल का एकलौता अरब दोस्त भी छोड़ रहा साथ? पहले राजदूत निकाला, अब उठाया ये कदम
AajTak
इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच साल 2020 में आधिकारिक रिश्ते स्थापित हुए थे. इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आई है. लेकिन हाल में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे लग रहा है कि दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
अरब देशों और इजरायल के बीच ऐतिहासिक रूप से शत्रुता रही है जो 1967 के छह दिवसीय युद्ध के बाद से और गहरी होती चली गई. युद्ध में इजरायल के खिलाफ सभी अरब देश साथ आ गए थे, बावजूद इसके इजरायल ने जीत हासिल की. दशकों बाद अमेरिका की पहल से कुछ अरब देशों और इजरायल के संबंधों में कटुता कम आई और यूएई इजरायल के लिए अरब दुनिया का दरवाजा बना. साल 2020 में अमेरिकी पहल से यूएई और इजरायल के बीच 'अब्राहम अकॉर्ड' पर हस्ताक्षर हुआ जिसके बाद दोनों देशों ने अपने संबंधों को सामान्य किया.
अब्राहम समझौते में केवल यूएई ही शामिल नहीं था बल्कि मोरक्को, सूडान और बहरीन ने भी इजरायल के साथ राजनयिक संबंधों को शुरुआत की. समझौते के बाद से इजरायल और यूएई के संबंध काफी आगे बढ़े हैं और यह केवल सरकार से सरकार तक सीमित नहीं रहा बल्कि रिश्ता दोनों देशों के लोगों के बीच भी बढ़ा है. यूएई की एक रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2021 में इजरायल से यूएई पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या 97 हजार से ज्यादा था. और अगले साल यानी 2022 में यह संख्या 2021 के बहाने 157 फीसदी बढ़ गई.
दोनों देशों के बीच व्यापार में भी भारी बढ़ोतरी आई है. डेटा एनालिटिक्स फर्म CEIC के आंकड़े के मुताबिक, मार्च 2025 में इजरायल ने यूएई को 6.6 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था. वहीं, यूएई ने इजरायल को 94 करोड़ का निर्यात किया था. इजरायल में यूएई के हीरों की भारी मांग है और यह निर्यात का अहम हिस्सा है.
बढ़ते संबंधों के बीच हाल में कुछ घटनाएं ऐसी हुई हैं जिससे दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ता दिख रहा है.
इसी हफ्ते इजरायल के चैनल 12 News की एक रिपोर्ट में कहा गया कि यूएई ने इजरायल के राजदूत योसी शेली को देश से निष्कासित कर दिया है. रिपोर्ट में बताया गया, 'यूएई ने कहा कि अब वो येसी को राजदूत के रूप में नहीं चाहता. इसके बाद इजरायली सरकार को राजदूत को वापस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.'
वहीं, हिब्रू मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि राजदूत ने यूएई के एक बार में ऐसी हरकत की थी कि जिससे यूएई की 'गरिमा' को नुकसान पहुंचा.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










