
इजरायली PM नेतन्याहू की चेतावनी, बोले- अगर हिजबुल्लाह नहीं समझा तो...
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि इजरायल ने हाल के दिनों में लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह पर ऐसे तरीके से हमला किया है, जिसके बारे में वो कभी सोच भी नहीं सकते थे. उनके कार्यालय ने एक बयान के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा, अगर हिजबुल्लाह ने संदेश को नहीं समझा है तो मैं आपसे वादा करता हूं कि वह जल्द ही संदेश को समझ जाएगा.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि इजरायल ने हाल के दिनों में लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह पर ऐसे तरीके से हमला किया है, जिसके बारे में वो कभी सोच भी नहीं सकते थे.
उनके कार्यालय ने एक बयान के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा, अगर हिजबुल्लाह ने संदेश को नहीं समझा है तो मैं आपसे वादा करता हूं कि वह जल्द ही संदेश को समझ जाएगा.
इजरायल और लेबनान के बीच रविवार को भारी गोलाबारी हुई, इजराइली विमानों ने लेबनान के दक्षिण में भीषण बमबारी की जो पिछले एक साल के युद्ध में सबसे ज्यादा था. जबकि हिजबुल्लाह ने इजरायल के उत्तर में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट हमलों का दावा किया है.
'जारी रहेगी स्ट्राइक'
इजरायली सेना ने कहा कि उसने शनिवार को लगभग 290 टारगेट पर हमला किया, जिसमें हजारों हिजबुल्लाह रॉकेट लॉन्चर बैरल शामिल थे और कहा कि वह ईरान समर्थित मूवमेंट करने वालों के ठिकानों पर स्ट्राइक जारी रहेगी.
अधिकारियों के अनुसार, लेबनान की राजधानी के एक शहर में हिजबुल्लाह कमांडरों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली एयर स्ट्राइक में कम-से-कम 37 लोगों की मौत होने के 48 घंटे से भी कम समय बाद ये हमले बढ़ रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








