
इजरायली बमबारी के बीच लेबनान में पलायन शुरू, डर के माहौल में एक लाख लोगों ने छोड़ा अपना घर
AajTak
बेरूत में हिज्बुल्लाह के हेडक्वार्टर पर बमबारी के बाद से लेबनान में डर का माहौल है. इसी बीच लोगों ने लेबनान-सीरिया बॉर्डर से पलायन शुरू कर दिया है. तीन दिन में एक लाख से ज्यादा लोग अपने घर छोड़कर सीरिया चले गए हैं, क्योंकि वह सोचते रहे हैं कि अब लेबनान में कोई भी सुरक्षित ठिकाना नहीं है.
हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद पूरे लेबनान में डर का माहौल है. बेरूत में हिज्बुल्लाह के हेडक्वार्टर पर इजरायली बमबारी से मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है.
इस संघर्ष में ईरान और अमेरिका के शामिल होने की संभावनाएं लगाई जा रही हैं, जबकि इजरायल लेबनान की राजधानी बेरूत और अन्य इलाकों में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है. आजतक लेबनान में हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच जारी युद्ध पर ग्राउंड जीरो से नजर बनाए हुए है. आइए जानते हैं वहां के ताजा हालात...
एक लाख लोगों ने छोड़ा घर
हिज्बुल्लाह ने नसरल्लाह की मौत के बाद से ही इजरायल के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है. युद्ध के बीच पिछले तीन दिनों के दौरान एक लाख से ज्यादा लोग लेबनान-सीरियाई बॉर्डर को पार कर चुके हैं. दरअसल, दक्षिणी लेबनान के लोग न सिर्फ इजरायल द्वारा आगे किए जाने वाले हमलों से डरे हुए हैं, बल्कि उन्हें यह भी पता है कि इजरायल और लेबनान के बीच यह तनाव और बढ़ने वाला है. चूंकि हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को अपने महासचिव और प्रमुख सईद हसन नसरुल्लाह की हत्या के बाद पहले ही इजरायल के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है.
लेबनान में नहीं है कोई सुरक्षित ठिकाना?
लेबनान-सीरियाई बॉर्डर पार करने वाले लोगों में न केवल लेबनान के निवासी, बल्कि सीरियाई युद्ध के दौरान यहां आए शरणार्थी भी अब अपने देश की ओर लौट रहे हैं. क्योंकि वह जानतें है कि यह इजरायल के विरुद्ध युद्ध है और वो सोचते हैं कि अब लेबनान में किसी भी तरह का कोई भी सुरक्षित ठिकाना नहीं है. वहीं, लेबनान का असद शासन पहले से ही हिज्बुल्लाह और उसके फाइटरों के समर्थन में है. क्योंकि सीरिया युद्ध के दौरान हिज्बुल्लाह ने न केवल बशर अल असद की मदद की थी और उनकी सरकार को भी बचाते हुए उनकी सत्ता में फिर से वापसी कराई थी. अब वह हिज्बुल्लाह के कर्ज को चुकाने की कोशिश कर रहा है. इस मुश्किल वक्त में हिज्बुल्लाह के प्रति भी इस तरह की जिम्मेदारी है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







