
इजरायली अरबपति के जहाज को ईरान ने जब्त किया, 17 भारतीय भी हैं सवार
AajTak
ईरान ने इजरायल से जुड़े एक शिप को होर्मुज स्ट्रेट से शनिवार को जब्त कर लिया था. इस शिप पर 25 क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें अब कहा जा रहा है कि 17 मेंबर भारतीय नागरिक हैं. भारत उनकी सुरक्षित वापसी के लिए दिल्ली से तेहरान तक डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए ईरान से बातचीत में जुटा है.
इजरायल से जुड़े एक कंटेनर शिप को ईरान ने जब्त कर लिया है. इस शिप पर 17 भारतीय भी सवार हैं. ईरानी सेना ने शिप को स्ट्रेट ऑफि होर्मुज में जब्त किया है. भारत दिल्ली से लेकर तेहरान तक डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए ईरानी अधिकारियों से बातचीत में जुटा है. कहा जा रहा है कि शिप होर्मुज से गुजर रहा था, जब ईरानी सेना के कमांडो ने उसपर एयर रेड कर दी.
इजरायली शिप पर रेड का वीडियो भी सामने आया, जिसमें देखा गया कि ईरानी कमांडो हेलीकॉप्टर से कंटेनर शिप को घेरे हुए हैं. यह घटना इजरायल द्वारा सीरिया में ईरानी एंबेसी पर बमबारी के बाद आया है, जिसमें उसके एक कमांडर की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि ईरानी सेना ने शिप एमएससी एरीज को शनिवार सुबह जब्त किया है.
यह भी पढ़ें: 'इजरायल और ईरान की यात्रा से बचें भारतीय', मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच केंद्र की एडवाइजरी
पूर्तगाल के झंडे वाले शिप पर कमांडो की रेड
इजरायल-हमास जंग की आंच में अब ईरान के भी कूदने की संभावना है. मसलन, भारत ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट भी जारी किया है और इजरायल-ईरान की यात्रा से परहेज करने की अपील की है. ईरानी मीडिया में दावा है कि जहाज पर पूर्तगाल का झंडा था और यह कहते हुए कि जहाज इजरायल से जुड़ा है - ईरानी कमांडो उसपर छापेमारी के बाद शिप को ईरान क्षेत्र में ले गए थे.
25 क्रू मेंबर में 17 भारतीय

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








