
इक बे-नूर गली से, तरतीब चराग़ों की शुरू होती है... एक सफ़हा खुलता है, 'मिर्ज़ा ग़ालिब' का पता मिलता है
AajTak
दिल्ली में ग़ालिब की हवेली है जहां इस महान शायर ने अपने जीवन के आखिरी दिन गुजारे. 1860 से लेकर 1869 तक ग़ालिब के दिन इसी हवेली में . ग़ालिब और उर्दू के चाहने वाले भारत में ही नहीं दुनिया के कोने-कोने में थे. मिर्ज़ा ग़ालिब खाने के बेहद शौक़ीन थे.
पूछते हैं वो कि ‘ग़ालिब’ कौन है कोई बतलाओ कि हम बतलाएं क्या
मिर्ज़ा ग़ालिब...शेर-ओ-शायरी की दुनिया का एक ऐसा नाम जिसे शामिल किए बगैर उर्दू और फ़ारसी शायरी मुक्कमल नहीं होती. ग़ालिब अपने बारे में खुद बताने की बजाय उल्टा पूछते हैं कि वो क्या बतलाएं. लेकिन सच तो ये है कि गालिब के बारे में जितना बतलाया जाएगा, वो कम ही होगा.
मिर्ज़ा असदुल्लाह खां ग़ालिब यानी 'मिर्ज़ा नौशा' या मिर्ज़ा ग़ालिब का जन्म 27 दिसंबर 1797 को काले महल हवेली पीपल मंडी बाज़ार, आगरा में हुआ था. लेकिन 10 से 11 वर्ष की आयु में वो दिल्ली आ गए और फिर यहीं के हो गए. दिल्ली में ग़ालिब की हवेली है जहां इस महान शायर ने अपने जीवन के आखिरी दिन गुजारे. मिर्ज़ा ग़ालिब की हवेली फिलवक्त किस हाल में है ये जानने के लिए हम पहुंचे पुरानी दिल्ली की कासिम जान बल्लीमारान नाम की गली में.
यहां पहुंचने के लिए काफी तंग गलियों से होकर गुजरना पड़ता है. ग़ालिब की हवेली की देखरेख करने के लिए हमेशा एक व्यक्ति की ड्यूटी लगती है. 24 घंटे की शिफ्ट को 8-8 घंटे के तीन हिस्सों में बांट दिया गया है.
हवेली की देखरेख करने वाले गुलाम मुस्तफा बताते हैं कि 1860 से लेकर 1869 तक ग़ालिब के दिन इसी हवेली में गुजरे. यहीं उनका इंतकाल हुआ. निजामुद्दीन में ग़ालिब की मजार है. ग़ालिब के आखिरी दिन बहुत मुश्किल भरे थे. उनके सात बच्चों का इंतकाल हो गया था. अंग्रेजी हुकूमत आ गई थी. बहादुर शाह जफर के दरबार से मिलने वाला वजीफा भी बंद हो गया था.
गुलाम मुस्तफा बताते हैं, ' 1947 में जब मुल्क आजाद हुआ तो बड़ी-बड़ी हवेलियां खाली हो गईं और कारखाने खुल गए. इस हवेली में भी हीटर के फैक्ट्री खुल गई. कोयले का काम शुरू हो गया. फिर 1988 में मिर्ज़ा ग़ालिब पर बना सीरियल दूरदर्शन पर रिलीज़ हुआ और 1996 में इसके खत्म होने के बाद सीरियल में मिर्ज़ा ग़ालिब का किरदार निभाने वाले नसीरुद्दीन शाह ने सरकार से मिलकर हवेली को खाली कराया. हालांकि इसके दो हिस्से ही खाली हो पाए. करीब 75 फीसदी हिस्से पर अब भी कब्ज़ा है.'

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






