
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मुलाकात के बहाने रेप, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल... ऐसे पकड़ा गया ये 'सीरियल रेपिस्ट'!
AajTak
एक शख्स इंस्टाग्राम के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को फंसाकर उनके साथ रेप किया करता था. इसके बाद पीड़ित महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली की कोशिश करता था. अमेरिका की पुलिस ने आरोपी को 'सीरियल रेपिस्ट' करार दिया है. फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है.
इंस्टाग्राम पर लड़कियों को फंसाकर दुष्कर्म करने वाला 'सीरियल रेपिस्ट' पुलिस के चंगुल में आ गया है. पुलिस ने कहा कि इस शख्स ने पिछले दो साल में कई महिलाओं का रेप किया. रेप के बाद वह महिलाओं से पैसों की मांग करता था, बात ना मानने पर वह ब्लैकमेल करने की धमकी देता था.
अमेरिका के पुलिस अधिकारियों ने 30 नवंबर को बताया कि आरोपी माइकल नील वाटसन जूनियर करीब दो साल से लड़कियों और महिलाओं को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से टारगेट कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी 8 नवंबर को हुई. उस पर रेप, शोषण, लूट, रंगदारी जैसे 16 मामले दर्ज हैं.
टास्क फोर्स ने माइकल द्वारा 19 जून 2020 से 20 जुलाई 2022 के बीच किए गए 12 वारदातों की पहचान कर ली है. दावा किया गया है कि आरोपी ने 13 महिलाओं और 18 साल से कम उम्र की चार लड़कियों को अपना शिकार बनाया.
ऐसे बनाता था शिकार Buzzfeed की रिपोर्ट में दावा किया गया है, हरेक क्राइम में माइकल ने एक ही मॉडस ऑपरेंडी अपनाई. वह पहले लड़कियों से इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था, फिर उन्हें लालच देकर अलग-अलग जगह बुलाता था. इसके बाद वह उनके साथ रेप करता था.
आरोपी माइकल नील वाटसन जूनियर के खिलाफ फरवरी में जांच उस समय शुरू हुई जब शेरिफ डिपार्टमेंट को लॉस एंजेलिस के वालनट इलाके से जबरन रेप और लूट की खबर मिली थी. बाद में आरोपी की पहचान माइकल नील वाटसन जूनियर के तौर पर हुई थी.
महिला ने तब जांच अधिकारियों को बताया था कि इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद उसने माइकल को अपने घर पर बुलाया था. माइकल ने इसके बाद इस महिला का रेप किया और वह फोन लेकर फरार हो गया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











