
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर खुद और दोस्त से कराया दुष्कर्म, वीडियो बना साथियों को भेजकर करा दिया वायरल, 7 गिरफ्तार
AajTak
मंगलुरु में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुख्य आरोपी कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता से दोस्ती की और उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. उसने वीडियो बनाकर दोस्तों में फैलाया. पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, सभी आरोपी हिरासत में हैं.
कर्नाटक के मंगलुरु जिले के किन्निकमबला क्षेत्र में गुरुपुर कैकंबा के पास एक जूनियर कॉलेज की नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी मंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को दी.
इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए मुख्य आरोपी कार्तिक से हुई थी. उनकी ऑनलाइन बातचीत धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई. 29 जून को कार्तिक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटर पर बिठाया और उसे वलाचिल के एक होटल में दोपहर का भोजन कराने के बहाने ले गया. इसके बाद वह उसे अडयार फॉल्स के पास एक जंगली क्षेत्र में ले गया.
यौन शोषण कर वीडियो रिकॉर्ड किया और दोस्तों को भेज दिया पुलिस ने बताया कि कार्तिक ने वहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. उसके एक साथी ने भी लड़की का यौन शोषण किया. मुख्य आरोपी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और अपने दोस्तों के बीच इसे प्रसारित कर दिया. इस घिनौने कृत्य में शामिल अन्य पांच लोगों ने वीडियो को और शेयर किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कार्तिक, राकेश सल्दाना, जीवन, संदीप, रक्षित, श्रवण और सुरेश के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप हैं, जबकि बाकी पांच लोगों को वीडियो प्रसारित करने और अपराध में सहायता करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (पॉक्सो) एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है. यह घटना सोशल मीडिया के जरिए बनने वाले रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत को फिर से उजागर करती है. लोग अक्सर ऑनलाइन परिचितों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन दोस्ती में सतर्क रहें.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







