
इंसानों से ऐसी नफरत! खुद को बदलने के लिए शख्स ने पार की सारी हदें, नहीं चाहता कोई पहचाने
AajTak
इसके लिए ये शख्स बीते 8 साल से कोशिशें कर रहा है. वो दानव जैसा दिखने लगा है. उसने अपने शरीर को टैटू और पियरसिंग से कवर करवा दिया है. साथ ही जीभ को दो हिस्सों में कटवा दिया है.
इस शख्स को इंसानों से इतनी नफरत है कि इसने खुद में तमाम तरह के बदलाव करवा लिए हैं. उसका कहना है कि वो तब तक ऐसा करता रहेगा, जब तक लोग उसे पहचानने से इनकार नहीं कर देते. इसका नाम डैनी एंगलर्ट्स है. डैनी का कहना है कि वो इंसानों के जैसा दिखना नहीं चाहता. इसके लिए वो बीते 8 साल से तमाम कोशिशों में लगा हुआ है. वो दानव जैसा दिखने लगा है. उसने अपने शरीर को टैटू और पियरसिंग से कवर करा दिया है. साथ ही जीभ को दो हिस्सों में कटवा दिया है. सिर पर सींघ इंप्लांट करवाए हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, डैनी मूल रूप से जर्मनी का रहने वाला है. उसका कहना है, 'मुझे इंसान, जो वो एक दूसरे के साथ करते हैं और जिस दुनिया में रहते हैं, वो पसंद नहीं है. मैं खुद में तब तक बदलाव करना चाहता हूं, जब तक एक इंसान के तौर पर पहचाना जाना बंद नहीं कर देता.' डैनी ने पहली बार 16 साल की उम्र में पियरसिंग करवाई थी और तभी से वो बॉडी आर्ट करवा रहा है. इस सबमें ज्यादा पैसा न लगे, इसके लिए उसने ज्यादातर बदलाव या तो खुद से किए हैं या अपने दोस्तों की मदद से.
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में गुड़िया भूली 9 साल की बच्ची, 6 हजार मील प्लेन उड़ाकर देने आया पायलट, बताया क्यों
अलग दिखने के कारण हुए हमले डैनी का कहना है, 'मुझे बॉडी मॉडिफिकेशन को पसंद किए कुछ वक्त हो गया है और मेरे दोस्त मेरी पियरसिंग या दूसरे बदलाव करते हैं.' उसका कहना है कि परिवार को ये सब ज्यादा पसंद नहीं है लेकिन वो सपोर्ट करते हैं. हालांकि अनजान लोग चिल्ला देते हैं और बोलते हैं कि तुम दावन जैसे दिखते हो. बाकी लोगों से अलग दिखने के चक्कर में हमले तक हुए हैं. लोगों ने खूब चिढ़ाया भी है. डैनी का कहना है कि उसके लिए इस तरह की हिंसा कोई नई बात नहीं है. बल्कि ये लिस्ट में एक और कारण जुड़ गया है कि क्यों वो इंसानों से इतनी नफरत करता है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











