
इंसानों में बर्ड फ्लू... लक्षण, इलाज, कितना संक्रामक, आप चिकन खाते हैं उससे कितना खतरा, पढ़ें बड़े सवालों के जवाब
AajTak
चिली में एक व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित मिला है. ये देश में किसी इंसान के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने का पहला मामला है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. ऐसे में जानते हैं कि बर्ड फ्लू क्या है? ये कितना खतरनाक होता है? और इंसानों के इससे संक्रमित होने का कितना खतरा है?
चिली में एक व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित मिला है. चिली में ये पहला मामला है जब कोई इंसान बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया है. चिली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि 53 साल का शख्स बर्ड फ्लू से संक्रमित हो गया है. हालांकि, उसकी हालत स्थिर है. सरकार अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो कैसे संक्रमित हुआ और किस-किसके संपर्क में आया था.
चिली में पिछले साल के आखिर से H5N1 बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ये वायरस पक्षियों या समुद्री जीवों से इंसानों में फैल सकता है, लेकिन इंसान से इंसान में फैलने का अब तक कोई सबूत नहीं है.
इससे पहले इसी साल इक्वाडोर में भी एक 9 साल की बच्ची बर्ड फ्लू से संक्रमित हो गई थी.
ऐसे में जानना जरूरी है कि ये बर्ड फ्लू क्या है? ये कितना खतरनाक होता है? और इंसानों के संक्रमित होने का कितना खतरा है?
क्या है बर्ड फ्लू?
- बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहते हैं, जो एक वायरल इन्फेक्शन है. ये पक्षियों से पक्षियों में फैलता है और ज्यादातर पक्षियों के लिए जानलेवा भी साबित होता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








