इंसानों के बाद अब हिरणों को शिकार बना रहा कोरोना! इस देश में 40 फीसदी संक्रमित
AajTak
अध्ययन में उपयोग किए गए 5,700 नमूने 2020-22 से न्यूयॉर्क में दो वर्षों में एकत्र किए गए थे. अमेरिका में अनुमानित 3 करोड़ सफेद पूंछ वाले हिरण हैं. रिसर्च में कहा गया है कि 2022 के एक अध्ययन में पाया गया कि 2021 में पांच राज्यों में सफेद पूंछ वाले हिरणों की आबादी में कुल 40 प्रतिशत तक SARS-CoV-2 से संक्रमित थे.
कोरोना संक्रमण ने अभी भी दुनिया की चिंता बढ़ाई हुई है. चीन का बुरा हाल है. इसके अलावा कई अन्य देशों में भी लगातार कोरोना लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. इस बीच उत्तरी अमेरिका में बड़ी संख्या में पाए जाने वाले सफेद पूंछ वाले हिरण में कोरोना का SARS-COV2 वेरिएंट पाया गया है. जिससे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है. हालांकि ये वेरिएंट एक समय तक लोगों में भी पाया जाता था, लेकिन लंबे समय से इस तरह के कोई मामले मनुष्य में नहीं मिले हैं. दरअसल, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, यूएस के शोधकर्ताओं ने सफेद पूंछ वाले हिरणों के सैंपल लिए थे. इनका रिसर्च जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुआ है. अध्ययन में उपयोग किए गए 5,700 नमूने 2020-22 के बीच दो वर्षों में एकत्र किए गए थे. अमेरिका में अनुमानित 3 करोड़ सफेद पूंछ वाले हिरण हैं. रिसर्च में कहा गया है कि 2022 के एक अध्ययन में पाया गया कि 2021 में पांच राज्यों में सफेद पूंछ वाले हिरणों की आबादी में कुल 40 प्रतिशत तक SARS-CoV-2 से संक्रमित थी. कॉर्नेल के एसोसिएट प्रोफेसर डिएगो डायल ने बताया, "इस अध्ययन का मकसद इस जंगली जानवर की आबादी में अल्फा, गामा और डेल्टा के वेरिएंटों का पता लगाना था. अध्ययन में कहा गया है कि महामारी के दौरान, हिरण मनुष्यों के संपर्क में आने से, संभवतः शिकार, वन्यजीव पुनर्वास, जंगली जानवरों को खिलाने या अपशिष्ट जल या जल स्रोतों के माध्यम से सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित हो गए हैं.
हिरणों में नहीं मिला अल्फा या गामा वेरिएंट
जब शोधकर्ताओं ने न्यूयॉर्क में मनुष्यों से लिए गए समान वेरिएंट के अनुक्रमों के साथ हिरण में पाए जाने वाले वेरिएंट के जीनोमिक अनुक्रमों की तुलना की, तो उन्होंने पाया कि वायरस का हिरण में म्यूटेशन हो गया था. अध्ययन में कहा गया है कि हिरण में अल्फा और गामा वेरिएंट नहीं मिला है. म्यूटेशन से पता चलता है कि वायरस हिरण के लिए अनुकूलित हो गया है, संभवतः यह बहुत तादात में फैला होगा.
संक्रमित जानवरों की निगरानी करना जरूरी
अध्ययन में कहा गया है कि यह पुष्टि करने के लिए और अध्ययन की आवश्यकता है कि क्या ये वेरिएंट समय के साथ हिरणों में गायब हो जाएंगे या SARS-CoV-2 का शिकारियों सहित अन्य वन्यजीवों में फैलने का खतरा है या नहीं. डायल ने कहा, "हमारे अध्ययन में प्राप्त सबूतों के कारण, इन जानवरों की आबादी में वायरस की निगरानी करना जारी रखना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि वास्तव में उन म्यूटेंट को समझा जा सके और उन परिवर्तनों को ट्रैक किया जा सके जो मनुष्यों और अन्य वन्यजीवों में वापस फैल सकते हैं."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








