
इंदौर से अवैध हथियारों की सप्लाय करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली और हरियाणा में करते थे डील
Zee News
इंदौर (Indore) की तेजाजीनगर थाना पुलिस ने दिल्ली के दो लड़कों को उस वक़्त धर दबोचा जब वो हाई-वे पर खड़े थे और वहां से भागने की तैयारी में थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 देसी पिस्टल और 6 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं.
इंदौर (Indore) के तेजाजी नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों (Illegal Arms) की एक खेप के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के सदस्य खरगोन (Khargone) से हथियार खरीद कर दिल्ली (Delhi) और हरियाणा में बेचते थे. दरअसल इंदौर की तेजाजीनगर थाना पुलिस ने दिल्ली के दो लड़कों को उस वक़्त धर दबोचा जब वो हाई-वे पर खड़े थे और वहां से भागने की तैयारी में थे. दोनों आरोपी इंदौर से ट्रक या अन्य वाहनों से लिफ्ट लेकर दिल्ली जाया करते थे और वहां महंगे दामों में हथियार बेचते थे.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 देसी पिस्टल और 6 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी दिल्ली और हरियाणा के अलग अलग कई इलाको में पहले हथियार के ऑर्डर लिया करते थे, जिसके लिए पैसा भी अलग खातों में ट्रांसफर करवाते थे. इसके बाद इंदौर और खरगोन से हथियार ले जाकर वहां बेचा करते थे.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










