
इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पी लिया फिनाइल, मच गई अफरा-तफरी, अस्पताल में कराए गए भर्ती
AajTak
Indore News: किन्नरों के जहर पीने की घटना एक बंद कमरे में घटी. जैसे ही चीख-पुकार मची, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और घायलों को एम्बुलेंसों के जरिए सरकारी एमवाय अस्पताल ले जाया गया.
मध्य प्रदेश के इंदौर में किन्नरों के आपसी विवाद ने भयावह रूप ले लिया. नंदलालपुरा इलाके में एक गुट के लगभग 24 किन्नरों ने एक बंद कमरे में सामूहिक रूप से फिनाइल पी लिया.
दरअसल, शहर के पंढरीनाथ थाना इलाके के नंदलालपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब फिनाइल पीने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे, कमरे का दरवाजा खुलवाया और एंबुलेंस सहित पुलिस वाहनों के जरिए सभी किन्नरों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया.
एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सभी 24 मरीजों की हालत अब खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है. समय रहते मेडिकल सहायता मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई.
किन्नरों के इस विवाद की पृष्ठभूमि काफी लंबी है, जिसके कारण यह सामूहिक कदम उठाया गया. नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के गुटों के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चला आ रहा है।
हाल ही में इसी विवाद में दो मीडियाकर्मियों का एक किन्नर के साथ कुकर्म करने का मामला भी तूल पकड़ चुका था. इस विवाद के कारण पूर्व में भी एसआईटी (SIT) गठित की गई थी, लेकिन एक बड़े अफसर का तबादला होते ही एसआईटी भी निष्क्रिय हो गई थी.
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और संबंधित सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








