
इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, कई लोग गिरे
AajTak
मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बनी छत धंस गई. इसके चलते कई लोग बावड़ी में गिर गए. बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते कई लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए. बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ. यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए.
बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. लोग पूजा अर्चना और आरती कर रहे थे. मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी. पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई. छत धंसने से कुएं में करीब 20-25 लोग इसमें गिर गए. यह बावड़ी 50 फीट गहरी बताई जा रही है.
जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गया है. हालांकि, कुएं में पानी है, इसके चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कत हो रही है. मंदिर के आस पास लोगों को जाने से मना कर दिया गया है. इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि संख्या के बारे में बताना मुश्किल है. 5 लोगों को निकाल लिया गया है. हमारी प्राथमिकता कुएं में गिरे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की है. रेस्क्यू टीम, पुलिस और स्थानीय लोग लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं. जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उन्हें अस्पताल में भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि रस्सियां डालकर लोगों को निकाला जा रहा है. रेस्क्यू टीम के लोग कुएं में उतरकर लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. पूरा जिला प्रशासन वहां पहुंच गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








