
इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की बेलबॉटम
AajTak
कोरोना की वजह से पूरे देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की थियेटर रिलीज पर ग्रहण लग चुका है. एक लंबे समय बाद अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम को लेकर एक गुड न्यूज सुनने को मिल रही है.
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपने फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आ रहे हैं. अक्षय की आगामी फिल्म बेल बॉटम को थियेटर रिलीज का सिग्नल मिल चुका है. अक्षय कुमार इस साल के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी फिल्म बेल बॉटम को वर्ल्ड वाइड थियेटर रिलीज मिल रही है. पूरे दुनियाभर में इस फिल्म को 27 जुलाई 2021 में रिलीज किया जाएगा. बता दें अक्षय ने इसका टीजर भी लॉन्च कर दिया है. इस टीजर में अक्षय फॉर्मल सूट पहनकर हाथों में बैग लिए दीवार पर लगे तारीख की ओर बढ़ रहे हैं. अक्षय 27 जुलाई पर आकर रुकते हैं. अक्षय का इस तरह से फिल्म की रिलीज डेट का कंफर्म करने का तरीका वाकई में अनोखा है.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












