
इंडियन एयरफोर्स और Uber के बीच डील पर डिफेंस एक्सपर्ट्स को टेंशन! बोले- फैसले पर फिर विचार हो
AajTak
IAF और उबर के बीच हुए एमओयू को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) कंवल जीत सिंह ढिल्लों सहित कई सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि इस पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की जरूरत है. क्योंकि इसके जरिए आप व्यावहारिक रूप से हर वायु सेना कर्मियों को जियो-टैग कर रहे हैं, जिससे उनकी लाइव ट्रैकिंग की जा सकेगी.
भारतीय वायुसेना (IAF) और उबर के बीच हाल ही में एक समझौता हुआ था, इसका उद्देश्य वायुसेना कर्मियों और उनकी फैमिली की आधिकारिक यात्रा और आवागमन के लिए सुविधाजनक बनाना है, लेकिन इस समझौते ने आम जनता, दिग्गजों और विशेषज्ञों की टेंशन बढ़ा दी है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस एमओयू के जरिए डेटा एक्सपोज़र, लोकेशन ट्रैकिंग, थर्ड-पार्टी ऐप्स द्वारा संवेदनशील जानकारी शेयर करना और एक्सेस करना संभव होगा.
IAF और उबर के बीच हुए एमओयू को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) कंवल जीत सिंह ढिल्लों सहित कई सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि इस पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की जरूरत है. क्योंकि इसके जरिए आप व्यावहारिक रूप से हर वायु सेना कर्मियों को जियो-टैग कर रहे हैं, जिससे उनकी लाइव ट्रैकिंग की जा सकेगी. जो कि असुरक्षा का माहौल पैदा करेगा. X पर एक पोस्ट में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) कंवल जीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की आवश्यकता है.
सैन्य दिग्गजों ने जताई चिंता एक अन्य सेवानिवृत्त सेना अधिकारी और तकनीकी उद्यमी पवित्रन राजन ने भी इसी तरह के विचार साझा किए और कहा कि डेटा का स्थानीयकरण, स्वदेशी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के बिना, मजबूत डेटा गोपनीयता कानून असंभव हैं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी नहीं है कि सैन्य अधिकारियों का सार्वजनिक रूप से उपहास किया जा रहा है और उन्हें कमतर आंका जा रहा है.
'संप्रभु साइबरस्पेस पर बहस हो'
राजन ने कहा कि अब महत्वपूर्ण बात ये है कि भारत के पास संप्रभु साइबरस्पेस और भारत की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनों के बारे में बहस की जाए. यह भारत की सैन्य रक्षा के लिए एक चेतावनी है, क्योंकि डेटा स्थानीयकरण और स्वदेशी आईसीटी के बिना, मजबूत गोपनीयता कानून असंभव हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









