
इंडियन आइडल कंट्रोवर्सी, बेटे आदित्य के सपोर्ट में बोले उदित नारायण
AajTak
पिछले कुछ दिनों से इंडियन आइडल को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. किशोर कुमार स्पेशल शो के बाद अमित कुमार द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण इसके बचाव में आए थे. इस तरह से विवादों का सिलसिला आगे चल पड़ा और एक से आए दिन कोई न कोई विवाद जुड़ते ही जा रहे हैं.
इस पूरे मामले में जब आदित्य नारायण के पिता और लिजेंड्री सिंगर उदित नारायण से आजतक ने बात की, तो उदित का कहना है कि आदित्य में अब भी बचपना है, वे शो से जुड़े बाकि लोगों की तरह चुप नहीं बैठे हैं और यही वजह है कि विवाद का पूरा भार उनके कंधे पर आ गया है. जो कहीं से भी सही नहीं है. उदित बताते हैं, देखिए जब हम फिल्म बनती है, कोई भी रियलिटी शो है, जिसमें देश के दूर दराज इलाकों से टैलेंट को बुलाकर एक मंच प्रदान किया जाता है. उनके पास मौका होता है कि वे आगे बढ़ें और अपने सपने को पूरा करें. ऐसे में कंटेस्टेंट अगर विवादों में पड़ते हैं, तो उनका फोकस डाइवर्ट होता है. बेहतर है कि वे अपनी गायकी पर ज्यादा रियाज करें और शो पर ध्यान दें. बाकी के ड्रामे पर ध्यान न दें, हालांकि इमोनशल जुड़ाव जरूरी है लेकिन मकसद यही होना चाहिए कि आपको अच्छा गाना है. आप गाने में खोए रहें. अगर आप गाने में खाए रहेंगे, तो लोग जरूर पसंद करेंगे. आपके टैलेंट की वजह से ही तो आपको फैंस का प्यार मिलता है. पहले वे आपके टैलेंट से ही तो प्रभावित होते हैं. बाद में आपकी निजी जिंदगी और फसाने आते हैं.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












