
इंटरनेट पर पाबंदी, स्कूलों में ताला... नूंह में हिंसा के दो साल बाद फिर निकाली जा रही धार्मिक यात्रा
AajTak
हरियाणा के नूंह जिले में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सरकार ने इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं. सुरक्षा के मद्देनजर 2,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, मीट बिक्री पर रोक है और स्कूल बंद हैं. अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है.
हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में रविवार रात 9 बजे से इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं पर रोक लगा दी है. यह कदम ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए उठाया गया है. दो साल पहले इसी यात्रा के दौरान क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
राज्य गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मोबाइल फोन पर चलने वाली एसएमएस सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इस दौरान बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा जारी रहेगी. यह प्रतिबंध सोमवार रात 9 बजे तक लागू रहेगा. सरकार का मानना है कि इससे अफवाहों और भ्रामक जानकारी को फैलने से रोका जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: हरियाणा: नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले अलर्ट, आज रात 9 बजे तक इंटरनेट रहेगा बंद
2500 पुलिसकर्मी ग्राउंड पर तैनात होंगे
जिले में सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के भी निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि इलाके में करीब 2,500 जवानों की तैनाती की जाएगी. नूंह जिले के कई संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और स्पेशल टीमों को सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए लगाया गया है.
नूंह पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जो भी शख्स गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने खासतौर से सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नजर रखने के लिए एक टीम बनाई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












