
इंग्लैंड में जयपुर जैसा एक्सीडेंट... ट्रक ने एक के बाद एक कई कारों को उड़ाया, देखें वीडियो
AajTak
अभी कुछ दिनों पहले जयपुर में एक हादसा हुआ था. उसमें कई लोगों की जान चली गई थी. अब जयपुर हादसे की तरह ही एक सड़क दुर्घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, वायरल फुटेज भारत नहीं बल्कि इंग्लैंड के किसी दुर्घटना का है.
इंग्लैंड में सड़क दुर्घटना का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा. यह वीडियो कुछ दिनों पहले जयपुर में हुई भीषण सड़क दुर्घटना की याद दिला देता है. क्योंकि विदेशी धरती पर घटी दुर्घटना जयपुर हादसे से काफी मिलती जुलती है. इसमें भी एक ट्रक एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है.
चौंकाने वाले वीडियो फुटेज में वह क्षण दिखाया गया है. जब एक ट्रक चालक ने 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक के बाद एक सामने आने वाली कार व अन्य गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ आगे जाकर रुक गया था. यह वीडियो पुलिस ने तब जारी किया, जब इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार आरोपी ड्राइवर को कोर्ट में सजा सुनाई गई.
एक के बाद एक तीन कारों में मारी टक्कर द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड का रहने वाला कुलजिंदर सिंह अपनी मर्सिडीज एचजीवी ट्रक से पश्चिमी ससेक्स के चिचेस्टर में सड़क पर यात्रा कर रहा था. तभी उसने सामने जा रही एक के बाद एक तीन कारों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी जान चली गई.
यह भीषण सड़क दुर्घटना 8 अगस्त 2022 को शाम लगभग 4.15 बजे हुई थी. डैशकैम फुटेज में रेडकार के एनिस स्क्वायर निवासी 45 वर्षीय कुलजिंदर सिंह को एक वैन के पीछे से टकराने से पहले ब्रेक लगाने में असफल होते हुए देखा गया, जिसके कारण एक श्रृंखलाबद्ध हादसा सामने आया.
सजा सुनाने के बाद पुलिस ने जारी किया वीडियो खतरनाक ड्राइविंग से गंभीर चोट पहुंचाने के तीन मामलों में कुलजिंद को सजा सुनाए जाने के बाद ससेक्स पुलिस ने इस फुटेज को अब जाकर जारी किया है. अदालत को बताया गया कि सिंह ने फिशबोर्न और स्टॉकब्रिज गोलचक्कर के बीच तीन अन्य वाहनों को टक्कर मारी थी.
3 साल 10 महीने की सुनाई गई सजा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक ने पहले एक कार में टक्कर मारी. उसके बाद वो कार उछल कर अपने सामने जा रही एक कार के ऊपर चढ़ गई. इसके बाद फिर ट्रक ने उन दोनों को जोरदार धक्का मारा. दोनों कार और ट्रक एक तीसरे कार से टकरा गया.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








