
आ रहे हैं नेता जी!, कुल 690 विधायक बनेंगे, बढ़ने वाली है इन दो SUV की बिक्री
AajTak
पिछले कुछ वर्षों में तेजी से SUV की बिक्री बढ़ी है. खासकर उत्तर भारत में नेताओं के बीच अपनी दमदार छवि दिखाने और शक्ति प्रदर्शन के लिए कुछ विशेष गाड़ियों को खास पसंद किया जाता है, अक्सर आपको नेताओं के काफिले में ये गाड़ियां देखने को मिल जाएंगी.
उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम करीब-करीब आ चुके हैं. कई नेता पहली बार विधायक बनेंगे तो कई विधायक पहली बार मंत्रीजी की कुर्सी तक पहुंचेंगे. खासकर पंजाब में बड़े पैमाने पर पहली बार नेता विधायक बनकर विधानसभा तक पहुंचेंगे.
आज के दौर में खासकर युवा नेताओं में SUV को लेकर काफी क्रेज है. पिछले कुछ वर्षों में तेजी से SUV की बिक्री बढ़ी है. खासकर उत्तर भारत में नेताओं के बीच अपनी दमदार छवि दिखाने और शक्ति प्रदर्शन के लिए कुछ विशेष गाड़ियों को खास पसंद किया जाता है, अक्सर आपको नेताओं के काफिले में ये गाड़ियां देखने को मिल जाएंगी.
नेताओं में लोकप्रिय ये SUV
फिलहाल नेताओं में सबसे लोकप्रिय दो SUV हैं, पहला Tata Safari और दूसरा Toyota Fortuner का नाम आता है. इसके अलावा Mahindra Scorpio भी नेताओं में लोकप्रिय है. दरअसल Tata Safari और Toyota Fortuner का दमदार लुक नेताओं को काफी भाता है.
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले चंद दिनों में तेजी से इन गाड़ियां की बुकिंग बढ़ने वाली है. क्योंकि 5 राज्यों से कुल 690 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचने वाले हैं. इनमें से अधिकतर नई गाड़ी खरीदने वाले होंगे, और उनकी पहली पसंद Tata Safari या फिर Toyota Fortuner हो सकती है.
Safari कम दाम में Fortuner का स्वैग अगर दोनों गाड़ियों की कीमत को लेकर बात करें तो निश्चित तौर पर Fortuner की कीमत Tata Safari से कहीं ज्यादा है. लेकिन Tata Safari कम दाम में Toyota Fortuner जैसा स्वैग और स्टाइल दे सकती है. फॉर्च्यूनर की प्राइस शुरू ही 31.39 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं Tata Safari की कीमत लगभग आधी यानी 14.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











