
आ रहा है Nothing Phone 3, मिलेगा दमदार कैमरा और भारत में 1 जुलाई को होगी लॉन्चिंग
AajTak
Nothing Phone 3 भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 1 जुलाई को लॉन्च होगा. इस हैंडसेट के लिए ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर डेडिकेटेड पेज तैयार किया है. साथ ही इस फोन में 50MP का Periscope Lens नजर आएगा. इस अपकमिंग हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स और प्रोसेसर आदि को दिया जा सकता है. आइए इसके अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं.
Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग 1 जुलाई होने वाली है, जिसमें अब बहुत ही कम समय रह गया है. इस हैंडसेट को लेकर अब तक कई लीक्स, रेंडर्स और ऑफिशियल फीचर्स सामने आ चुके हैं. लंदन बेस्ड इस कंपनी ने एक फीचर्स को खुद कंफर्म कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 50 MP Periscope Camera, फ्रेश लुक और कई अच्छे फीचर्स नजर आ सकते हैं.
Nothing Phone 3 के साथ कंपनी 1 जुलाई को HeadPhone 1 को लॉन्च किया जा सकता है और यह कंपनी का पहला हेडफोन होगा. लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैंडसेट की कीमत 60 हजार रुपये हो सकती है, हालांकि अभी तक कंपनी ने इस कीमत को कंफर्म नहीं किया है. अब मंगलवार को ऑफिशियली इनकी कीमत पर से खुलासा हो जाएगा.
भारत और ग्लोबल मार्केट में होगी लॉन्चिंग
Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगी. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक डिवाइस के लिए डेडिकेटेड पेज तैयार किया है. कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन और हेडफोन को लॉन्च किया जाएगा. यह लॉन्चिंग रात 10:30 बजे होगी, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग को भी देखा जा सकता है.
Nothing का पोस्ट
यह भी पढ़ें: एक और स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री, चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहे देसी Ai+ फोन्स

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








