
आ रहा सुपर ऐप, चुनाव आयोग कर रहा तैयारी, एक ही जगह मिलेगी 40 ऐप्स की सर्विस
AajTak
भारत के चुनाव आयोग द्वारा एक बड़ी तैयारी हो रही है. आयोग जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप और वेब सर्विस ला रहा है. इस प्लेटफॉर्म का फायदा मतदाता, इलेक्शन ऑफिसर और राजनीतिक पार्टियां उठा सकेंगी. अभी करीब 40 तरह की सर्विस हैं, जिन्हें अलग-अलग ऐप्स और वेब के जरिए एक्सेस किया जाता है, उन सभी सर्विस को एक ही प्लेटफॉर्म पर शामिल किया जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
चुनाव आयोग की तरफ से जल्द ही एक नया प्लेटफॉर्म लाॉन्च होने जा रहा है. इसका नाम ECINET होगा, जिसे ऐप और वेब के माध्यम से एक्सेस किया जा सकेगा. इस सर्विस का फायदा वोटर, पोल अधिकारी और राजनीतिक पार्टियों को भी मिलेगा.
ECINET एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर होगा, जहां चुनाव और मतदाताओं संबंधित सभी कामों को किया जा सकेगा. ये जानकारी पोल पैनल ने रविवार को शेयर की है. इस एक प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग ऐप्स और वेब द्वारा मिलने वाली कुल 40 सर्विस को एक्सेस किया जा सकेगा.
ECINET प्लेटफॉर्म पर जल्द ही कई ऐप्स की सर्विस का लाभ मिलेगा. जैसे Voter Helpline, Voter Turnout, CVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App जैसे कई ऐप्स हैं. इन ऐप्स के कुल मिलाकर 5.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: देसी कंपनी ने किया सेल का ऐलान, स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
अलग-अलग ऐप इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं
ECINET आने के बाद मोबाइल यूजर्स को चुनाव आयोग से संबंधित अलग-अलग काम के लिए ढेरों ऐप्स इंस्टॉल नहीं करना होगा और ना ही उनकी लॉगइन डिटेल्स को याद रखना होगा. इस प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में आयोजित हुए एक कॉन्फ्रेंस के दौरान दी थी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











