
आ गया आपका 'Friend', आपके अकेलेपन को कर सकता है दूर, क्यों खास है ये AI गैजेट?
AajTak
यहां आपको 'Friend' से मिलवाने जा रहे हैं, जो असल में AI प्रोडक्ट है. Friend डिवाइस में एक माइक दिया, जो आपकी बातों को सुनता है. इस प्रोडक्ट को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ड्रॉपआउट ने तैयार किया है. इसे नेकलेस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर शर्ट और टीशर्ट आदि पर लगाया जा सकता है.
अगर आप भी अपने लिए कोई दोस्त या साथी खोज रहे हैं, जिसके साथ आप बातचीत कर सकें, तो आज हम आपको एक खास डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं. यहां आपको Friend के बारे में बताने जा रहे हैं, जो असल में AI Necklace है. यह एक ज्वेलरी से भी बढ़कर काफी कुछ है.
यह एक स्लीक, मॉडर्न और एक इंटेलीजेंट प्रोडक्ट है. यह आपके साथ हमेशा साथ रहेगा और आपको मेंटली सुकून देने का काम कर सकता है. यह आपका एक स्मार्ट असेसरीज है. इसकी कीमत 99 अमेरिकी डॉलर है.
Friend AI डिवाइस में इनबिल्ट माइक्रोफोन दिया है, जो आपकी बातों को रिकॉर्ड करेगा. इसके बाद यह टेक्स्ट के जरिए आपसे चैट करेगा. इसके लिए यूजर्स को Friend App को यूज करना होगा.
Friend प्रोडक्ट को Avi Schiffmann ने तैयार किया है, जो Harvard ड्रॉपआउट है. यह AI आपके काफी काम आ सकता है. इसे यूजर्स प्रोडक्टिविटी को दरकिनार रखते हुए साथी के रूप में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: खत्म होंगे Google के अच्छे दिन! ChatGPT के बाद OpenAI ने लॉन्च किया SearchGPT
Friend की मदद से यूजर्स को भावनात्मक रूप से सपोर्ट दे सकता है. हालांकि असल में जिंदगी में यह कितना कारगर होगा, उसके बारे में तो इसका इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलेगा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










