
आ गई TVS की ये नई बाइक, फ्यूल कम होने पर खुद-ब-खुद ले जाएगी पेट्रोल पंप!
AajTak
TVS Motor Company ने अपनी पॉपुलर बाइक TVS Raider का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है. इस 125cc की मोटरसाइकिल की खासियत ये है कि इसका माइलेज जबरदस्त है. साथ ही कंपनी ने इसमें फीचर्स भी प्रीमियम दिए हैं. क्या आपको इसकी कीमत पता है?
टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Companay) ने अपनी 125cc की पॉपुलर बाइक TVS Raider का नया वैरिएंट बाजार में उतारा है. जबरदस्त माइलेज देने वाली इस बाइक के नए वैरिएंट में कंपनी ने ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स दिए हैं. वहीं ये मोटरसाइकिल 99 कनेक्टेड फीचर्स से लैस आती है.
मिलेगा TFT Dash डिस्प्ले
TVS Raider 125 के नए वैरिएंट में कंपनी 5 इंच का TFT Dash डिस्प्ले दिया है. जबकि इसके स्टैंडर्ड वर्जन में एक डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले आता है. इस TFT Dash स्क्रीन को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं.
इस आपको स्क्रीन पर ही नोटिफिकेशन, मौसम का अलर्ट और टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं, बाइक में पेट्रोल कम होने पर ये स्क्रीन आपको खुद-ब-खुद सबसे पास वाले पेट्रोल पंप तक का रास्ता दिखाती है.
वॉयस असिस्ट, पार्किंग लोकेशन की अपडेट
इस बाइक में कंपनी ने 99 कनेक्टेड फीचर्स दिए हैं. मोटरसाइकिल में वॉयस असिस्ट कमांड है, यानी ये बाइक आपकी आवाज को पहचानकर कमांड लेती है. इससे आप उसे नेविगेट करने के लिए कह सकते हैं, वहीं गाना बदलने से लेकर स्क्रीन की ब्राइटनेस एडजस्ट करने तक का आदेश दे सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










