
आसाराम आश्रम पर बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 2036 के Olympics की तैयारियों के लिए गुजरात सरकार ने मांगी जमीन
AajTak
Sports complex to be built on Asaram Ashram: साल 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अहमदाबाद को प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, और इसके लिए राज्य सरकार बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है.
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक की तैयारियों के लिए बड़े पैमाने पर योजना बनाई जा रही है. इसके तहत आसाराम बापू के आश्रम की जमीन को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
सूत्रों के अनुसार, गुजरात सरकार ने एक पांच सदस्यीय समिति गठित की है, जो आसाराम आश्रम प्रबंधन के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रही है. यह कदम ओलंपिक खेलों के आयोजन के मास्टर प्लान का हिस्सा है, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास के इलाकों को सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शामिल किया गया है.
प्रस्तावित योजना के तहत भाट और कोटेश्वर गांवों को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है. इन क्षेत्रों में कई पुरानी इमारतों के साथ-साथ आसाराम के तीन आश्रम (संत श्री आसाराम आश्रम, भारतीय सेवा समाज और सदाशिव प्रज्ञा मंडल) स्थित हैं. इन आश्रमों पर पहले भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप लग चुके हैं. अब सरकार ने 650 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ओलंपिक विलेज और अन्य खेल सुविधाओं के विकास का प्लान तैयार किया है. इसके लिए अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर सहित पांच सदस्यों की समिति बनाई गई है, जो इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है.
आसाराम आश्रम के प्रवक्ता नीलम दुबे ने कहा, "कुछ समय पहले सरकार ने हमसे आश्रम की मालिकाना हक के दस्तावेज मांगे थे, जो हमने उपलब्ध करा दिए थे. यह मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है. चूंकि यह मेटर सब-जुडिस है, इसलिए हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते." आश्रम के तीनों स्थान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रस्तावित क्षेत्र के बेहद करीब हैं, जिसके चलते सरकार इन जमीनों को अधिग्रहित करने की योजना पर काम कर रही है.
वहीं, सरकारी अधिकारियों ने इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है. एक अधिकारी ने कहा, "इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी सरकार की ओर से ही साझा की जाएगी."
साल 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अहमदाबाद को प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, और इसके लिए राज्य सरकार बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है. यह कदम न केवल खेल सुविधाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि शहर के शहरी नियोजन में भी बदलाव ला सकता है. हालांकि, आश्रम की जमीन का मामला कोर्ट में होने के कारण इस पर अंतिम फैसला अभी बाकी है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







