
'आसान मौत नहीं, टॉर्चर देकर मार डालेंगे मुझे..', सीमा ने बताई पाकिस्तान वापस न जाने की वजह
AajTak
पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने पाकिस्तान वापस न जाने की कुछ वजहों का जिक्र किया है. जिसमें से एक वजह उन्होंने यह बताई कि अगर वो पाकिस्तान जाती हैं तो उन्हें किस तरह टॉर्चर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि उन्हें नॉर्मल मौत नहीं दी जाएगी. बल्कि, हाथ-पांव काटकर मार डाला जाएगा. उन्हें जिल्लत की मौत दी जाएगी.
पाकिस्तानी सीमा हैदर, हिंदुस्तानी सचिन और दोनों की लव स्टोरी. इन दिनों देश भर में हर किसी की जुबान पर बस इसी कपल का नाम है. सीमा जब से पाकिस्तान से भागकर भारत आई हैं. उनसे मिलने के लिए कई लोग उनके घर पहुंच रहे हैं. सीमा और उनके प्रेमी सचिन भी सभी से मिल रहे हैं. इस दौरान सीमा ने कई चौंकाने वाली बातें मीडिया से साझा कीं. सीमा ने पाकिस्तान वापस न जाने की कई वजह बताईं.
एक वजह तो ये है कि वह सचिन से अलग नहीं रहना चाहतीं. वो उन्हें ही अपना पति मानती हैं और पूरी उम्र बस उनकी बीवी बनकर यहीं भारत में रहना चाहती हैं. पाकिस्तान न जाने की दूसरी वजह जो उन्होंने बताई उससे किसी के भी होश उड़ जाएं. सीमा ने बताया, ''अगर मैं पाकिस्तान वापस गई तो मेरा मरता तो तय है ही. लेकिन मुझे वहां नॉर्मल मौत नहीं दी जाएगी.''
उन्होंने कहा, ''पहले मेरी एक टांग काटी जाएगी. फिर दूसरी टांग. उसके बाद मेरा एक हाथ काटेंगे. फिर दूसरा हाथ काट दिया जाएगा. इस तरह मुझे टॉर्चर करके मार डाला जाएगा.''
सीमा ने कहा कि वह ऐसी मौत नहीं मरना चाहतीं. वह भारत में ही हमेशा के लिए रहना चाहती हैं. पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में मरना पसंद करेंगी. सीमा ने बताया कि पाकिस्तान में वो इतनी खुश कभी नहीं थीं जितना भारत आकर वह खुश हैं. यहां उन्हें आजादी महसूस हो रही है. वहां पति के टॉर्चर से परेशान थी. जबकि, सचिन उन्हें जान से भी ज्यादा प्यार करता है और वो भी सचिन को ही पति मानती हैं.
इस लिंक पर क्लिक करके पढे़ं सचिन-सीमा की लव स्टोरी: '10-10 घंटे के वीडियो बनाए, दो दिन रोते रहे...', सीमा ने बयां किया सचिन से जुदा होने का दर्द
बता दें कि, इस कहानी में काफी ट्विस्ट भी सामने आ रहे हैं. जहां एक तरफ सीमा का कहना है कि उनकी शादी घर वालों ने गुलाम हैदर से जबरदस्ती करवाई थी. वो उन्हें मारता-पीटता था. यहां तक कि कई बार उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर तक फेंक देता था. तो दूसरी तरफ, इस मामले में एक नई कहानी ये सामने आई है कि सीमा ने खुद गुलाम हैदर से साल 2014 में लव मैरिज की थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











