
आसमान में निखरा चांद, Supermoon को टकटकी लगाए देखते रहे लोग
AajTak
आज चांद और पृथ्वी की दूरी सबसे कम रही. जो दूरी सामान्य दिनों में 384,400 किलोमीटर होती है, सुपरमून के वक्त वो घटकर 3,57,264 किलोमीटर रह गई.
चांद और पृथ्वी की दूरी आज कुछ कम रही. एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसे हर कोई अपने कैमरे में कैद करना चाहता था. बात हो रही है सुपरमून की जिसने पूरी दुनिया को अपना दीदार करवाया. भारत में भी ये अद्भुत लम्हा देखने को मिला.
लोग घरों की छत पर इकट्ठा हो इसे देख पाए. नासा के मुताबिक भारत में सुपरमून दिखने का समय आज रात 12 बजकर 8 मिनट था. यह लगातार तीन दिनों तक नजर आएगा. आज चांद पृथ्वी से लगभग 3,57,264 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा. दिलचस्प बात ये भी है कि इस बार का सुपरमून तब नजर आया जब सूरज पृथ्वी की कक्षा से सबसे दूर बिंदु पर रहा.
अब बक मून क्या होता है, ये जानने में भी सभी की दिलचस्पी है. असल में ऐसा कहा गया है कि आज ही के दिन हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं, ऐसे में इसे बक मून कहा जाता है. वहीं सुपरमून को ऐसे भी समझा जा सकता है कि आज चांद और पृथ्वी की दूरी सबसे कम रही. जो दूरी सामान्य दिनों में 384,400 किलोमीटर होती है, सुपरमून के वक्त वो घटकर 3,57,264 किलोमीटर रह गई. इसी वजह से चांद ज्यादा बड़ा और भव्य दिखाई पड़ा.
इसी नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए लोग उत्साहित रहे. वैसे ये नजारे साल में तीन से चार बार देखने को मिल जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी के चक्कर लगाने के दौरान एक समय ऐसा आता है जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है. पृथ्वी से ज्यादा नजदीक होने की वजह से चंद्रमा इस दौरान बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









