
आसनसोल की उम्मीदवारी छोड़ने के बाद जेपी नड्डा से मिले पवन सिंह, बोले- जो भी होगा अच्छा होगा
AajTak
पवन सिंह ने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि जो भी होगा अच्छा होगा. मैंने बीजेपी अध्यक्ष से बात की है. मैंने उनके सामने अपनी बात रखी. जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको वाकिफ कराया जाएगा.
बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को जारी अपनी पहली लिस्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था. लेकिन पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इसी मामले पर सोमवार को उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.
इस मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि जो भी होगा अच्छा होगा. मैंने बीजेपी अध्यक्ष से बात की है. मैंने उनके सामने अपनी बात रखी. जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको वाकिफ कराया जाएगा. समय पर सब बता दिया जाएगा.
पवन सिंह ने टिकट मिलने पर क्या कहा था?
बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 197 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में बीजेपी ने आसनसोल सीट से पवन सिंह को टिकट दिया था. इसके ऐलान के बाद पवन सिंह ने पोस्ट कर बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद दिया था.
उन्होंने कहा था कि आसनसोल से मुझे लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के सभी माननीय महानुभावों का वंदन चंदन व अभिनंदन करते हैं.
यह भी पढ़ें: Pawan Singh Net Worth: मुंबई-बिहार में करोड़ों के घर, 50 लाख फीस...

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











