
आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर किया हमला, आए 35 टांके, पिता बोले- दो सेकंड देर होती तो...
AajTak
सूरत के वालक पाटिया इलाके में 4 से 5 आवारा कुत्तों ने 3.5 साल के बच्चे गणेश पर हमला कर दिया. बच्चे के सिर और शरीर पर गहरे घाव आए और 30 से 35 टांके लगाने पड़े. उसे नई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शहर में पिछले तीन महीनों में 3261 डॉग बाइट मामले दर्ज हुए हैं.
सूरत शहर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक सामने आया है. वालक पाटिया इलाके में गुरुवार सुबह चार से पांच कुत्तों के झुंड ने एक छोटे बच्चे पर हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना लसकाना क्षेत्र के वालक पाटिया स्थित करुणेश होम ग्रीन वैली सोसायटी की है. यहां वॉचमैन के रूप में काम करने वाले हिमल भाई का 3.5 साल का बेटा गणेश सुबह घर के पास खेल रहा था. तभी अचानक 4 से 5 आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर काटना शुरू कर दिया. कुत्तों के झुंड के बीच बच्चा कराह रहा था.
आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत कुत्तों को भगाया और बच्चे को बचाया. लेकिन तब तक बच्चे के सिर और शरीर पर गहरे घाव हो चुके थे. बच्चे को लहूलुहान हालत में पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए सूरत के नई सिविल अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के सिर और शरीर पर कई जगह काटने के निशान हैं और उसे करीब 30 से 35 टांके लगाने पड़े हैं.
आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर किया हमला
घायल बच्चे के पिता हिमल भाई ने बताया कि बच्चा सोसायटी के पीछे खेलने गया था. उन्होंने कहा कि जब वह बाहर देखने गए तो चार-पांच कुत्ते बच्चे को पकड़कर काट रहे थे. उन्होंने किसी तरह बच्चे को बचाया. पिता ने कहा कि दो सेकंड की देरी होती तो बच्चा वहीं मर सकता था.
सूरत सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. भरत चावड़ा ने बताया कि बच्चा सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल लाया गया था. उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर आठवीं मंजिल पर भर्ती किया गया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.
बच्चे को नई सिविल अस्पताल रेफर किया गया

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







